गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, आईटी सेक्टर में बिकवाली हावी

सेंसेक्स 367 अंक टूटा

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, आईटी सेक्टर में बिकवाली हावी
अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 367 अंक टूटकर 73,615 पर आ गया। आईटी सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव देखा जा रहा है, जहां एचसीएल टेक और इंफोसिस तीन प्रतिशत तक लुढ़क गए।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 367.19 अंक टूटकर 73,615.99 अंक पर खुला। कुछ ही देर में यह 464 अंक गिर गया था। खबर लिखे जाते समय यह 351.43 अंक (0.48 प्रतिशत) उतरकर 73,631.75 अंक पर रहा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दूसरे प्रमुख एशियाई बाजार भी लाल निशान में हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 110.55 अंक नीचे 23,104.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 97.70 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 23,117.25 अंक पर था। मीडिया, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में गिरावट है। आईटी पर सबसे अधिक दबाव है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, सार्वजनिक बैंकों और रसायन सेक्टरों में भी बिकवाली देखी जा रही है।

दुनिया भर की आईटी कंपनियों में बिकवाली का असर भारतीय कंपनियों पर भी देखा जा रहा है। सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर तीन फीसदी से अधिक टूट गया है। इंफोसिस तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा करीब ढाई प्रतिशत नीचे है। टीसीएस, इटरनल और ट्रेंट में डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद