हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में जोरदार लिवाली, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

सेंसेक्स 77,800 के पार

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में जोरदार लिवाली, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को आईटी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनियों में हुई चौतरफा लिवाली से जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार और टेक महिंद्रा, इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में उछाल से सेंसेक्स 600 से अधिक अंक उछल गया।

मुंबई। आईटी सेक्टर की कंपनियों में लिवाली और डॉलर की तुलना में रुपये में सुधार से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 183.90 अंक की बढ़त के साथ 77,370.77 अंक पर खुला। बाद में इसकी बढ़त और मजबूत हुई। खबर लिखे जाते समय यह 621.79 अंक (0.81 प्रतिशत) ऊपर 77,808.66 अंक पर था। आईटी कंपनियों में लिवाली से निफ्टी आईटी सूचकांक डेढ़ फीसदी मजबूत है। ऑटो, बैंकिंग, वित्त और तेल एवं गैस सेक्टरों में भी अच्छी तेजी बनी हुई है। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य और मीडिया समूहों में बिकवाली का दबाव है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक 54.85 अंक चढ़कर 24,127.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 167.25 यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी में 24,240 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फिलहाल दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा ऊपर चल रहे हैं। वहीं, सन फार्मा, ट्रेंट और इंडिगो में बिकवाली देखी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित
यात्रा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग बनकर...
सचिन पायलट ने ली अधिकारियों की बैठक : विकास कार्यो को लेकर की समीक्षा, कार्य को जल्द खत्म करने के दिए निर्देश
भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान : ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक
शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
एशियन पैरा ओलंपिक थ्रोबॉल अभियान में सेवा का रंग, खिचड़ी प्रसादम् वितरण से दिया सेवा और समरसता का संदेश