शेयर बाजारों में लौटी तेजी : सेंसेक्स 592 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

मीडिया और रसायन समूहों में लिवाली ज्यादा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी : सेंसेक्स 592 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी
पिछले कारोबारी दिवस पर रही बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 592 अंक से ज्यादा। सेंसेक्स 72.54 अंक की मजबूती के साथ 76,576.14 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 592 अंक की बढ़त बनाता हुआ 77,095 अंक पर पहुंच गया।

मुंबई। पिछले कारोबारी दिवस पर रही बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 592 अंक से ज्यादा चढ़ गया। सेंसेक्स 72.54 अंक की मजबूती के साथ 76,576.14 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 592 अंक की बढ़त बनाता हुआ 77,095 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 530.44 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 77,034.04 अंक पर रहा। वृहत बाजार में भी इस समय लिवाली चल रही है। आईटी और धातु को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, रियल्टी, मीडिया और रसायन समूहों में लिवाली ज्यादा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 46.90 अंक की तेजी के साथ 23,928.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 167.65 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त में 24,049.70 अंक पर था। बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट में बंद हुए थे। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर साढ़े चार फीसदी, सन फार्मा का ढाई प्रतिशत और एयरटेल का सवा दो प्रतिशत की बढ़त में है। एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी एक फीसदी से अधिक चढ़े। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर दो प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा तथा टीसीएस के एक प्रतिशत से ऊपर टूटे। बजाज फाइनेंस भी अभी एक फीसदी नीचे है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से किया अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान, कहा- भारत में कई क्षेत्रों में व्यापक अवसर मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से किया अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान, कहा- भारत में कई क्षेत्रों में व्यापक अवसर
मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को भारत में दीर्घकालिक निवेश का न्योता देते हुए कहा कि विनिर्माण,...
भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
महाराष्ट्र में गिरी इमारत : कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, हादसे के बाद डर का माहौल
स्मार्ट बैंडेज से बर्न मरीजों को बड़ी राहत, 7 दिन में 90% तक घाव भरने का दावा
पिकअप-बाइक की टक्कर में मजदूर की मौत, चालक फरार
श्रद्धालुओं और पर्यटन को मिलेगा बड़ा लाभ : अम्बाजी दर्शन की राह होगी आसान, राजस्थान-गुजरात को जोड़ेगी नई रेल लाइन
ईरान की शर्तों पर ही खुलेगा होर्मुज : अमेरिका को मिलेगा हमले का जवाब, गालिबाफ ने कहा- व्यर्थ संघर्ष से गहरे संकट में फंसेंगे