शांति वार्ता के बीच शेयर बाजारों में तेजी: प्रमुख सूचकांक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

ट्रंप के शांति प्रस्ताव से सेंसेक्स 940 अंक उछला

शांति वार्ता के बीच शेयर बाजारों में तेजी: प्रमुख सूचकांक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति और 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के स्थगन से घरेलू शेयर बाजार झूम उठे। सेंसेक्स 940 अंक और निफ्टी 298 अंक की छलांग लगाकर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। इंडिगो, SBI और HDFC जैसे शेयरों में भारी लिवाली से निवेशकों की संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों तेजी रही और प्रमुख सूचकांक करीब सवा प्रतिशत की बढ़त में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 940.73 अंक (1.22 प्रतिशत) उछलकर 77,958.52 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 298.15 अंक यानी 1.24 प्रतिशत चढ़कर 24,330.95 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का दो सप्ताह का उच्चतम स्तर है। बाजार में चौतरफा लिवाली रही। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.21 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.93 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता में अच्छी प्रगति हुई है और इसलिए उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुरू किये गये 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी रही। एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। ऑटो, वित्त, बैंकिंग, फार्मा, रियलटी और रसायन समूहों के सूचकांक दो से तीन प्रतिशत तक चढ़े। स्वास्थ्य, धातु और मीडिया समूहों के सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुए।

विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर साढ़े छह प्रतिशत से अधिक उछला। ट्रेंट में लगभग चार प्रतिशत और एशियन पेंट्स में साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। इटरनल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक ऊपर बंद हुए।

सनफार्मा, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और बीईएल के शेयर भी एक फीसदी से अधिक की बढ़त में बंद हुए। टीसीएस भी हरे निशान में रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर पौने दो फीसदी टूट गया। एलएंडटी, पावरग्रिड और एनटीपीसी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनीलिवर और टाइटन के शेयर भी नीचे रहे।

Read More ईंधन कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- आखिर कब खत्म होगा "फ्यूल लूट" का सिलसिला, प्रतिदिन हो रही जनता की जेब पर डकैती  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ समझौते के करीब है, वरना सैन्य कार्रवाई का रास्ता...
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में
महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा
वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें
अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान