मिश्रित संकेतों के बीच गुरूवार को शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन

बाजार में बढ़त: आईटी और फार्मा शेयरों में जोरदार लिवाली

मिश्रित संकेतों के बीच गुरूवार को शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन

वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में गुरुवार को सकारात्मक रुख। सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले। निवेशकों में उत्साह।

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच आईटी और फार्मा कंपनियों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 142.71 अंक चढ़कर 82,418.78 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 68.80 अंक (0.08 प्रतिशत) ऊपर 82,344.87 अंक पर था। 

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 83.80 अंक की मजबूती के साथ 25,556.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 29.05 अंक (0.11 प्रतिशत) की बढ़त में 25,511.55 अंक पर रहा। 

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली का जोर देखा गया। आईटी, फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और बैंकिंग समूहों के सूचकांक सबसे अधिक चढ़े। 

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एलएंडटी, टीसीएस, सन फार्मा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर में गिरावट थी। 

Read More ''युद्ध का असर, महंगा हुआ हवाई सफर'' : बुधवार से महंगे होंगे एयर इंडिया के टिकट, ईंधन शुल्क बढ़ाने की घोषणा

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे