शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

सेंसेक्स 76,000 के पार, ऑटो और मेटल शेयरों में धूम

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। ऑटो और मेटल सेक्टर की मजबूत लिवाली से सेंसेक्स 76,070 और निफ्टी 23,581 के स्तर पर बंद हुआ। टाटा स्टील और एमएंडएम जैसे दिग्गजों में उछाल रहा, हालांकि आईटी और एफएमसीजी सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखा गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में रहे।

मुंबई। शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों पर दबाव मुंबई, 17 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही, हालांकि आईटी और एफएमसीजी कंपनियों में बिकवाली देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 567.99 अंक(0.75 प्रतिशत) चढ़कर 76,070.84 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी-50 सूचकांक भी 172.35 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त में 23,581.15 अंक पर पहुंच गया।

ऑटो, धातु, मीडिया, रियलटी, वित्त, निजी बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में मजबूत लिवाली के बीच आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के सूचकांक गिरावट में रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.03 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.65 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर लगभग पौने छह फीसदी मजबूत हुआ। टाटा स्टील में करीब साढ़े चार फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। बीईएल, एलएंडटी और भारती एयरटेल के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। मारुति सुजुकी, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयर एक प्रतिशत से अधिक टूटे। टीसीएस, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी गिरावट में रहे।

Read More अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूत : डॉलर 93.10 पर, कच्चे तेल में गिरावट 

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर