शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स 1,400 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

शेयरों में जबरदस्त उछाल

शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स 1,400 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,400 अंक से ज्यादा उछलकर 82,520 के स्तर तक पहुंच गया। यह 1,357 अंक चढ़कर 82,463 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 293 अंक की छलांग के साथ 25,337 पर खुला। बैंकिंग, ऑटो और वित्तीय शेयरों में जमकर खरीदारी हुई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,400 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 1,142 अंक की बढ़त में 82,248.68 अंक पर खुला और पहले आधे घंटे में ही 82,520.40 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 81,106.65 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,357.02 अंक (1.67 प्रतिशत) चढ़कर 82,463.67 अंक पर था।  

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 293 अंक चढ़कर 25,337.80 अंक पर खुला। वृहत बाजार में भी सभी सूचकांक ऊपर हैं। फार्मा और स्वास्थ्य को छोड़कर सभी सेक्टरों में लिवाली का जोर है। वित्त, बैंकिंग, ऑटो, मीडिया, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत की बढ़त में हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर फिलहाल साढ़े चार प्रतिशत से अधिक और महिंद्रा एंड महिंद्रा का करीब साढ़े तीन फीसदी ऊपर है। भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक में दो से ढाई फीसदी की बढ़त है। भारती एयरटेल, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एलएंडटी, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर डेढ़ से दो फीसदी ऊपर हैं।  

 

Read More ट्रम्प की हार, भारतीय बाजार की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक उछला

Tags: Sensex

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक
कर्नाटक में ई20 पेट्रोल को लेकर विवाद गहरा गया है। राज्य सरकार का दावा है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर...
सरकारी कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियम तोड़ने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
ईरान युद्ध बना महाभियोग का कारण, फिर भी बच निकले हेगसेथ
असम में दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हादसा, इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे
नीति आयोग ने राजस्थान सरकार के सुधारों की सराहना, 31 हजार आवेदन मंजूर
पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी में लापरवाही 4 वाहन मालिकों को नोटिस, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश
शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स 1,400 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा