शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक और निफ्टी 24,200 के पार बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन

निवेशकों की संपत्ति में आई बड़ी बढ़ोतरी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक और निफ्टी 24,200 के पार बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखी गई। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के बेहतर तिमाही नतीजों, घटती बाजार उथल-पुथल (VIX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक (1.08 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,569.39 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 244.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 24,206.90 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज चौतरफा लिवाली रही। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.20 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.55 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, धातु, तेल एवं गैस, रसायन और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों से सूचकांक अच्छी बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर दो प्रतिशत से अधिक उछले। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टीसीएस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, टाइटन और एनटीपीसी में भी तेजी रही। इटरनल, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर टूट गये।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम