शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन

सेंसेक्स और निफ्टी की सकारात्मक शुरुआत

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार, 26 जून को शानदार तेजी देखी गई। निफ्टी लगभग 100 अंकों की बढ़त के साथ 24,125 के स्तर पर खुला, जबकि बैंक निफ्टी 343 अंक चढ़कर 58,493 पर पहुंच गया। श्रीराम फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयरों में मजबूती रही, जबकि ओएफएस के असर से आईआरएफसी में गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार, 26 जून को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। निवेशकों की मजबूत खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी करीब 100 अंकों की तेजी के साथ 24,125 के स्तर पर खुला, जबकि बैंक निफ्टी 343 अंक चढ़कर 58,493 पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान बाजार में व्यापक खरीदारी देखने को मिली। लगभग 35 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी शामिल रहे। दूसरी ओर हिंडाल्को, एसबीआई लाइफ, पावरग्रिड, इंफोसिस और कोल इंडिया के शेयर दबाव में नजर आए।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) का शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा। तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार निफ्टी 24,100 के ऊपर मजबूती बनाए हुए है। 24,200 का स्तर महत्वपूर्ण प्रतिरोध माना जा रहा है, जबकि 23,800-23,750 का क्षेत्र मजबूत सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है। बैंक निफ्टी के लिए 58,800 से 59,000 का दायरा प्रमुख रेजिस्टेंस बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल     आज का भविष्यफल    
विशेष निर्जला एकादशी।
एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट
विदेश मंत्रायल का बड़ा बयान: पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं, जानिए क्या है नागरिकता का नियम ?
फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत