पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव: सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निवेशक से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव: सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निवेशक से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और शांति वार्ता टूटने से भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही। सेंसेक्स 600 अंक से अधिक गिर गया और निवेशकों में चिंता बढ़ गई।

मुंबई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक टूट गया। सेंसेक्स 85.16 अंक गिरकर 77,384.95 अंक पर खुला। कुछ ही देर में इसकी गिरावट बढ़कर करीब 619 अंक हो गयी। खबर लिखे जाते समय यह 558.25 अंक (0.72 प्रतिशत) नीचे 76,911.86 अंक पर था। शांति वार्ता टूटने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने धमकी दी है कि उसके परमाणु ठिकानों पर हमले हुए तो वह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के हितों पर हमले करेगा। इससे निवेशकों की शेयर बाजार में जोखिम उठाने की चाहत कम हुई है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 37.25 अंक फिसलकर 24,150.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 163.90 अंक यानी (0.68 प्रतिशत) की गिरावट में 24,023.80 अंक पर रहा। चौतरफा बिकवाली के बीच निफ्टी ऑटो को छोड़कर सभी सूचकांक लाल निशान में रहे। बैंकिंग, वित्त, फार्मा, मीडिया, रियल्टी, स्वास्थ्य और सीमेंट सेक्टरों के सूचकांक फिलहाल एक से दो प्रतिशत की गिरावट में हैं।

सेंसेक्स में विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर करीब तीन प्रतिशत नीचे है। भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच नीचे हैं। इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, बीईएल, ट्रेंट, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में हैं। टाइटन और इटरनल में फिलहाल तेजी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: हाथों में तख्तियां लेकर जताया विरोध, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग हुई तेज संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: हाथों में तख्तियां लेकर जताया विरोध, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग हुई तेज
प्रश्नपत्र लीक मामले में विपक्षी दलों ने संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी...
महिलाओं ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को चप्पलों से पीटा, कॉपी चेक कराने गई छात्रा से अभद्रता
बगैर परिवहन निरीक्षक फील्ड में पहुंची आरटीओ गाड़ी, ट्रक से टक्कर में बोलेरो क्षतिग्रस्त
प्रयागराज में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण धरना जारी
मैक्रों सरकार का बड़ा एक्शन! 15 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगेगी रोक, एक सितंबर से लागू होगा कानून
जैसलमेर केंद्र पर 93 परीक्षार्थी सामूहिक नकल में पकड़े गए, परीक्षा केंद्र के जिम्मेदारों पर कार्रवाई
राहुल गांधी की सरकार को चुनौती, सच में ईमानदार है तो कराए छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा