आम आदमी को फिर पड़ने वाली है मंहगाई की मार: चावल, गेहूं मजबूत-चीनी, दालें नरम, जानें क्या हैं खाद्य तेलों का हाल?

खाद्य तेलों में मिला-जुला रुख, ग्राहकी से गेहूं मजबूत

आम आदमी को फिर पड़ने वाली है मंहगाई की मार: चावल, गेहूं मजबूत-चीनी, दालें नरम, जानें क्या हैं खाद्य तेलों का हाल?

घरेलू थोक बाजारों में बीते सप्ताह चावल और गेहूं के भाव बढ़े। चावल 71 रुपये और गेहूं 10 रुपये महंगा हुआ। वहीं दालों और चीनी में गिरावट दर्ज की गई। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव बना रहा।

नई दिल्ली। घरेलू थोक बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। ग्राहकी आने से गेहूं में भी तेजी रही। वहीं, चीनी और दालों में गिरावट रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। घरेलू थोक बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 71 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,827 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं 10 रुपये चढ़कर 2,858.33 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटा 3,305.69 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा।     

बीते सप्ताह मूंगफली तेल 16 रुपये और सोया तेल 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। वहीं, वनस्पति 55 रुपये और सरसों तेल 49 रुपये मजबूत हुआ। सूरजमुखी तेल में 37 रुपये और पाम ऑयल में पांच रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी। सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 59 रुपये और उड़द दाल की 58 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। मसूर दाल 24 रुपये और मूंग दाल 19 रुपये सस्ती हुई। चना दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव छह रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। चीनी भी 27 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत