रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 14.4 अरब डॉलर की बड़ी बढ़त 723.8 अरब डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 14.4 अरब डॉलर की बड़ी बढ़त 723.8 अरब डॉलर पर पहुंचा
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.4 अरब डॉलर बढ़कर 723.8 अरब डॉलर पहुंचा। आरबीआई ने इसे 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त बताया।

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 14.4 अरब डॉलर की बड़ी बढ़त के साथ 723.8 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। 

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को 723.8 अरब डॉलर पर रहा जो 11 महीने के वस्तु आयात के लिए पर्याप्त है। 

इससे पहले 23 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 8.05 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह 709.41 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। मल्होत्रा ने कहा कि बाह्य सेक्टर के मोर्चे पर भारत मजबूत स्थिति में है और हम बाहरी वित्तीय जरूरतों को आसानी से पूरा करने को लेकर आश्वस्त हैं। 

विदेशी मुद्रा भंडार में चार कारक हैं-विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि और विशेष आहरण अधिकार। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 23 जनवरी को समाप्त सप्ताह में करीब 563 अरब डॉलर पर और स्वर्ण भंडार 123 अरब डॉलर पर था। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में डॉलर के अलावा यूरो, ब्रितानी पाउंड और जापानी येन शामिल होता है। 

Read More आरबीआई का बड़ा फैसला : रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, वैश्विक संकट के बीच जीडीपी अनुमान घटा

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना