ट्रंप के बयान के बाद गिरावट से उबरे शेयर बाजार: 640 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स 78,205 पर बंद, जानें वो कारण जिससे बाजार में अचानक आई तेजी

ट्रंप के बयान से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

ट्रंप के बयान के बाद गिरावट से उबरे शेयर बाजार: 640 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स 78,205 पर बंद, जानें वो कारण जिससे बाजार में अचानक आई तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध समाप्ति संबंधी बयान से शेयर बाजार में रौनक लौट आई। मंगलवार को सेंसेक्स 639 अंक और निफ्टी 233 अंक चढ़कर बंद हुए। ऑटो, बैंकिंग और मिडकैप शेयरों में जोरदार लिवाली देखी गई। वैश्विक सुधार के संकेतों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया, जिससे बाजार छह दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर पहुँचा।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 639.82 अंक (0.82 फीसदी) चढ़कर 78,205.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 233.55 अंक यानी 0.97 प्रतिशत ऊपर 24,261.60 अंक पर पहुंच गया। गत 26 फरवरी के बाद छह कारोबारी दिवस में दोनों प्रमुख सूचकांक 5.7 प्रतिशत टूट गये थे। इस दौरान सिर्फ एक दिन बाजार में तेजी रही थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने संबंधी बयान के बाद वैश्विक स्तर पर सभी शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी। घरेलू शेयर बाजारों पर भी इसका असर दिखा। मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.60 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.12 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

आईटी और तेल एवं गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। ऑटो, वित्त, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग, रियलिटी, फार्मा, धातु, मीडिया और रसायन समूहों में लिवाली ज्यादा रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो के शेयर साढ़े तीन प्रतिशत के आसपास मजबूत हुए। मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर दो से तीन प्रतिशत के बीच चढ़े।

कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, बजाज फिनसर्व, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहे। आईटीसी, एलएंडटी, ट्रेंट और सन फार्मा के शेयर भी हरे निशान में रहे। इटरनल और इंफोसिस के शेयर करीब डेढ़ फीसदी टूट गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक गिर गये। भारती एयरटेल और टीसीएस में भी गिरावट रही।

Read More अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर संकट के बादल : सीजफायर तो हो गया लेकिन बयानों में जंग अब भी जारी, ईरान ने कहा-इजरायल के हमले रुकवाना अमेरिका की जिम्मेदारी

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ