डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला

रुपये में मामूली गिरावट

डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को भारतीय रुपया 15 पैसे कमजोर होकर 95.56 पर खुला। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के गिरकर 92.5 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने और डॉलर सूचकांक में 0.3 प्रतिशत की गिरावट से रुपये को निचला स्तर संभालने में मदद मिलेगी।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला। इससे पहले मंगलवार को 22 पैसे मजबूत होकर कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ 95.47 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि सुबह के कारोबार में ही यह 95.67 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। इसके बाद वापसी करते हुए दोपहर बाद रुपया 95.23 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 95.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने से रुपये को लाभ हुआ। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज दो प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 92.5 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.3 प्रतिशत टूटने से भी भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली है।

 

Read More शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों मजबूत, निजी बैंक और फाइनेंशियल शेयर चमके

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत