फोक्सवैगन की वर्सटाइल लक्जरी एसयूवी टेरॉन आर-लाइन भारत में दाखिल, शुरुआती कीमत सिर्फ 46.99 लाख रुपए

सात शानदार रंगों में उपलब्ध 

फोक्सवैगन की वर्सटाइल लक्जरी एसयूवी टेरॉन आर-लाइन भारत में दाखिल, शुरुआती कीमत सिर्फ 46.99 लाख रुपए

फोक्सवैगन इंडिया ने अपनी नई लग्जरी एसयूवी टेरॉन आर-लाइन की कीमत 46,99,000 रुपए (एक्स-शोरूम) घोषित की। यह कार शानदार डिजाइन, दमदार परफॉरमेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ भारतीय ग्राहकों के लिए बनाई गई है। टेरॉन आर-लाइन सात रंगों में उपलब्ध है।

मुंबई। फोक्सवैगन इंडिया ने अपनी नई लग्जरी एसयूवी टेरॉन आर-लाइन की शुरुआती कीमत 46,99,000 रुपए (एक्स-शोरूम) घोषित कर दी है। यह कार उन भारतीय ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो उनकी लाइफस्टाइल और महत्वाकांक्षाओं से मेल खाती हो। शानदार डिजाइन, दमदार परफॉरमेंस, इस्तेमाल में आसान, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बेमिसाल आराम के साथ, एसयूवी टेरॉन आर-लाइन आपकी हर उम्मीद और जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार है। अपने दमदार आर-लाइन स्टाइल और शानदार इंटीरियर के साथ, यह कार फोक्सवैगन के खास डिजाइन डीएनए की पहचान है। यह न सिर्फ लक्जरी देती है, बल्कि रोजाना इस्तेमाल के लिए भी उतनी ही आरामदायक है। अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग, जबरदस्त परफॉरमेंस और सादगी भरी खूबसूरती के साथ, यह हर सफर के लिए फिट एसयूवी उन खास खूबियों को दर्शाती है, जिनके लिए फोक्सवैगन दुनिया भर में मशहूर है।

दमदार परफॉरमेंस को अहमियत :

फोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा कि टेरॉन आर-लाइन हमारी उस सोच का प्रतीक है, जिसके तहत हम ऐसी शानदार प्रीमियम कारें बनाना चाहते हैं जो ग्राहकों की जिंदगी में सही मायने में वैल्यू जोड़ती हैं। यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो लक्जरी के साथ-साथ दमदार परफॉरमेंस को भी अहमियत देते हैं और अपनी आधुनिक सोच के हिसाब से गाड़ी चुनना चाहते हैं।

ग्लोबल डिजाइन का तालमेल :

Read More सैलरी क्रेडिट होने से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...01 अप्रैल 2026 से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा ये असर, पढ़ें किन-किन नियमों में हुआ बदलाव ?

अपनी आकर्षक कीमत और खास आर-लाइन अंदाज के साथ, टेरॉन आर-लाइन भारत में फोक्सवैगन को एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में और मजबूत बनाती है। यह एसयूवी आधुनिक भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें पावर, लक्जरी और ग्लोबल डिजाइन का बेहतरीन तालमेल है।

Read More पश्चिम एशिया संकट और रुपये में जारी गिरावट के बीच एफपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही महीने में की 1,00,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी की शुद्ध बिकवाली

सात शानदार रंगों में उपलब्ध :

Read More आम आदमी को बड़ा झटका: इंडियन ऑयल ने प्रीमियम डीजल किया महंगा, ₹1.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

टेरॉन आर-लाइन सात शानदार रंगों में उपलब्ध है। डॉल्फिन ग्रे मेटैलिक, ऑयस्टर सिल्वर मेटैलिक, अल्ट्रावॉयलेट मेटैलिक, सिप्रेसिनो, ग्रीन मेटैलिक, नाइटशेड ब्लू मेटैलिक, ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक, ओरिक्स व्हाइट मदर, ऑफ-पर्ल इफेक्ट।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी