आज का भविष्यफल 

कृतिका नक्षत्र दोपहर 01:46 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र

आज का भविष्यफल 

विशेष पुत्रदा एकादशी व्रत।

पौष मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07 रज्जब 09 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। एकादशी तिथि प्रात: 10:20 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी तिथि प्रारंभ। कृतिका नक्षत्र दोपहर 01:46 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र। शुभ योग दोपहर 02:36 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग। विष्ठीकरण प्रात: 07:31 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:00 बजे। 10जनवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष पुत्रदा एकादशी व्रत।  

मेष :

माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें। आय कम खर्च अधिक होने से मन बैचेन रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी।

वृष :

आय में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। अधीनस्थों का व्यवहार आपके प्रति सुधरेगा, जिससे व्यापार में भी सुधार होगा। लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें रक्तचाप की समस्या हो सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

मिथुन :

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग, मांगलिक या धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेगे।खर्च पर नियंत्रण रखें, नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

कर्क :

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। संतान को कोई बडा पद प्राप्त हो सकता है। संतान प्राप्ति का भी योग है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ होगा। शेयर बाजार से भी बडा मुनाफा मिलेगा।

सिंह :

दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत रहेगा। नौकरी में बाधा, शेयर बाजार में हानि की संभावना हैै। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, पुराना रोग उभर सकता है, चिकित्सकीय परामर्श लें। 

कन्या :

दिन सामान्य रहेगा।व्यापार में स्थिरता रहेगी। आय से अधिक खर्च होने से मन अशांत होगा। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि की संभावना है। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे।

तुला :

पुराना रोग उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। अधीनस्थ व्यापार में नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।

वृश्चिक :

स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा। संतान को अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए श्रेष्ठ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। आय से अधिक व्यय होने से मन व्यथित रहेगा। घर में परेशानी का माहौल बनेगा। व्यापार में हानि हो सकती है, पुराने व्यवहारियों से संपर्क करें।

मकर :

मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। व्यापार मेंं लाभ प्राप्त होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी। धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ :

परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

मीन :

व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, अधीनस्थों को नियंत्रित कर लेंगे तथा व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आय की स्थिति सुदृढ होगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।मित्रों से अनबन रहेगी।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
राजस्थान में सरकारी सेवा में कार्यरत ऐसे 678 डॉक्टरों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है जों लंबे समय से...
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर