आज का भविष्यफल 

विष्ठीकरण शाम 04:27 बजे तक तत्पश्चात बवकरण

आज का भविष्यफल 

सूर्यास्त शाम 06:02 बजे।

पौष मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि सोमवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07रज्जब 12 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। पूर्णिमा तिथि संपूर्ण दिन। आर्द्रा नक्षत्र प्रात: 10:38 बजे तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र। वैघृति योग संपूर्ण दिन। विष्ठीकरण शाम 04:27 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:02 बजे। 13 जनवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष माघ मास प्रारंभ, माघ मास स्नान प्रारंभ, लोहडी पर्व, पूर्णिमा व्रत।  

मेष :

शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग होगा। दोस्तों के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है। अभियंता व व्यापारी वर्ग को नए प्रोजेक्ट मिल सकते है। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। रूका पैसा प्राप्त नहीं होने से मानसिक परेशानी बन सकती है। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा समस्या बढ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा या विद्यालय में परेशानी का सामना करना पडेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

नए अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में नए आयाम स्थापित करेगा, अवसर को हाथ से ना जाने दें। नौकरीपेशा वर्ग आफिस राजनीति से दूर रहें,अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

कर्क :

प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं,सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें।

सिंह :

धर्म कर्म में रूचि बढेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। नए दोस्त बनेंगे जो भविष्य में नए कार्य करने में मदद करेंगे। लाभ का समय है, व्यापार आय के साथ परिवार में भी तरक्की होगी।

कन्या :

नया कार्य करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग का शिक्षा से मन हटेगा तथा पारिवारिक कार्य में मन लगेगा। शिक्षा पर भी ध्यान दें। व्यापारी वर्ग को व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे, साझेदारों के साथ सोच समझ कर निर्णय लें, अन्यथा समस्या हो सकती है।

तुला :

विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। शेयर बाजार में लाभ की संभावना।

वृश्चिक :

सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं।पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। परिवार को लेकर बनी चिंता अब दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों की बात भी सुनें तथा उन्हें उचित मार्ग दर्शन दें, अन्यथा बाद में पछताना पड सकता है।

धनु :

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर :

नए सौदे हाथ में आऐंगे जिन्हें समय पर पूरा करने का भार बनेंगा। पिता से कहासूनी हो सकती है, पिता की भावनाओं को समझें, तथा उन्हें समझाने का प्रयास करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी उलझन पक्ष में हल होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा।

कुंभ :

भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे।  रूका पैसा प्राप्त होगा।कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आय के स्त्रौत बनेंगेआय बढेगी।लेनदेन में सावधानीबरतें।अधीनस्थों से लाभ मिलेगा।

मीन :

 परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, शत्रु परास्त होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर टाइगर मैराथन में उत्साह एवं उमंग के साथ दौड़े हजारों एथलीट, केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ अलवर टाइगर मैराथन में उत्साह एवं उमंग के साथ दौड़े हजारों एथलीट, केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन फिट इंडिया हिट इंडिया...
भारतीयों के निर्वासन पर बोले खट्टर : अमेरिका ने पहले भी लोगों को किया है निर्वासित, इस बार का तरीका ठीक नहीं
लेबनान में इजरायल ने किया ड्रोन हमला : सेना ने सीमा क्षेत्र में चलाया विस्फोट अभियान, 6 लोगों की मौत 
पिकअप और मोटरसाइकिल में भिडंत, एक युवक की मौत, 2 घायल
बंगलादेश में हिंसा एवं मंदिरों में तोड़फोड़ पर भारत सरकार मौन, वैश्विक मंच पर अभी तक नहीं दिया कोई बयान : गहलोत
पंजाब में पुलिस ने बिछाया जाल : 10 अवैध देसी पिस्तौल के साथ नाबालिग गिरफ्तार, धंधे में लंबे समय से है लिप्त 
विकास में सभी की हो समान रूप से भागीदारी, हरिभाऊ बागडे ने किया आह्वान