आज का भविष्यफल 

मघा नक्षत्र दोपहर 12:45 बजे तक तत्पश्चात पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र

आज का भविष्यफल 

विशेष संकट चतुर्थी व्रत, तिल चतुर्थी, माघ मासी चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय 09:28 बजे।

माघ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07 रज्जब 16 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। चतुर्थी तिथि संपूर्ण दिन। मघा नक्षत्र दोपहर 12:45 बजे तक तत्पश्चात पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र। सौभाग्य योग संपूर्ण दिन। बवकरण दोपहर 04:44 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:05 बजे। 17 जनवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष संकट चतुर्थी व्रत, तिल चतुर्थी, माघ मासी चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय 09:28 बजे।   

मेष :

दोपहर बाद अकारण ही चिंता बनेगी। आत्म विश्वास को बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग पढाई पर ध्यान दें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। धन की कमी दूर होगी। व्यापार में लाभ होगा। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

बुजूर्गों का सानिध्य मिलेगा। नए  कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा।वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। आय की स्थिति सुधरेगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

मौसमी बीमारी के कारण परेशान होना पड सकता है। भाई बहन के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनेगी। धन की कमी से मन परेशान रहेगा।  मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें।निवेश में लाभ मिलेगा।

कर्क :

ससुराल पक्ष में पारिवारिक कार्यक्रम में अप्रत्याशित यात्रा हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। पशुधन प्राप्त होगा।  कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका धन प्राप्त होगा।

सिंह :

किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो सावधान हो जाएं, लापरवाही आपके परिवार पर भारी पड सकती है। चिकित्सकीय सलाह मशविरा व उपचार निरंतर लें। अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्तावों पर ध्यान दें, अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। 

कन्या :

कार्य स्थल पर आपको लेकर गंभीर राजनीति हो सकती है, जिससे आपकी छवि प्रतिष्ठा कलंकित हो सकती है, आपकी प्रगति से सहकर्मी या मित्र खुश नहीं होेंगे तथा आपका अहित कर सकते हैं। सावधान रहें। विवादों के कारण आपका समय नष्ट होगा। 

तुला :

घर में अकारण ही कलह का वातावरण बनेगा जिससे मन अधीर होगा। बुजूर्गों के हस्तक्षेप से परेशानी का निवारण होगा। जीवनसाथी से दूरी बनेगी। बच्चों के प्रति आसक्ति बढेगी। मन को नियंत्रित रखें। नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

धनु :

व्यापार में लाभ बढेगा। भविष्य की रणनीति को लेकर नए व्यापार को प्रारंभ करने का मानस बन सकता है। बाजार भी सकारात्मक रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

मकर :

व्यर्थ बातों से बचें, रचनात्मकता के कार्यों में मन लगाएं। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी, जो आपकी कार्यशैली से पूर्ण होंगी।

कुंभ :

भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में बदलाव होगा। आय के स्त्रौत बनेंगे आय बढेगी।

मीन :

व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा, शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिभाऊ बागडे ने कन्या हॉस्टल का किया लोकार्पण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आह्वान हरिभाऊ बागडे ने कन्या हॉस्टल का किया लोकार्पण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आह्वान
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने तेजास्थली मूण्डवा में नवनिर्मित संत दुलाराम कुलरिया व संत पदमाराम कुलरिया ऑडिटोरियम तथा आयचुकी देवी गंगाराम...
बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन : जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का किया स्वागत, मोदी ने कहा- शॉर्टकट राजनीती का शॉट सर्किट हो गया
कांग्रेस ने टीकाराम पालीवाल को दी श्रद्धांजली, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पालीवाल के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
दिल्ली की जनता का आप पार्टी से हुआ मोह भंग, मोदी पर जताया भरोसा : राठौड़
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को जारी किया नोटिस, हजारों परिवारों ने खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया अपना नाम 
एनजीओ ग्रान्ट योजना में अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित : जैन 
दिल्ली की जनता का जनादेश स्वीकार : आतिशी बोली... यह जीत का समय नहीं, भाजपा के खिलाफ जारी रहेगी जंग