आज का भविष्यफल 

राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक 

आज का भविष्यफल 

सूर्यास्त शाम 06:09 बजे।

माघ मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07 रज्जब 21 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। अष्टमी तिथि दोपहर 03:18 बजे तक तत्पश्चात नवमी। स्वाति नक्षत्र संपूर्ण दिन। शूल योग संपूर्ण दिन। कौलवकरण दोपहर 03:18 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:30 बजे। सूर्यास्त शाम 06:09 बजे। 22 जनवरी ईस्वी संवत 2025। 

मेष :

मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे।कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की कमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल

काफी समय से चल रहे प्रेम संबंधों में अकारण ही विवाद की स्थिति आ सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाह में अडचन से भी मन खिन्न रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। अचानक रूके पैसे प्राप्त होने के योग है।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल   

मानसिक अशांति रहेगी। परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्धटना का योग है। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अपनी कार्यशैली से समस्याओं का निवारण कर लेंगे। धन की कमी से मन परेशान रहेगा।

कर्क :

धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी।

सिंह :

नौकरीपेशा वर्ग के लिए दिन विपरित है। समस्याओं का सामना करना पडेगा। अधिकारी नाराज रहेंगे। धैर्य से कार्य करें। अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा।

कन्या :

अकारण मानसिक परेशानी, पुराने विवादों के कारण मन परेशान रहेगा। विवादों को अपनी वाणी व कार्यशैली से दूर कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बिगडे कार्य सुधरेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे।

तुला :

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सबको साथ लेकर चलें।

वृश्चिक :

प्रेम सबंधों में सफलता प्राप्त होगी, विवाह व नए रिश्ते बनेंगे। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है।

धनु :

कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। आज का दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर :

रोजगार पर ध्यान दें, अन्यथा अच्छे मौके हाथ से जा सकते है। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। 

कुंभ :

नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली व प्रतिभा से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है। मधुर संबंध रहेंगे।

मीन :

रोजगार में सावधानी बरतें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। धैर्य व विवेक से परेशानी का सामना करें, निवारण कर लेंगे।  जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे।

Related Posts

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू