आज का भविष्यफल 

शिव योग दोपहर 01:26 बजे तक तत्पश्चात सिद्ध योग

आज का भविष्यफल 

सूर्यास्त शाम 05:57 बजे।

पौष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07 रज्जब 06 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। अष्टमी तिथि शाम 04:27 बजे तक तत्पश्चात नवमी। रेवती नक्षत्र शाम 05:50 बजे तक तत्पष्चात अष्वनी नक्षत्र। शिव योग दोपहर 01:26 बजे तक तत्पश्चात सिद्ध योग। बवकरण शाम 04:27 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा मेष राशि में शाम 05:50 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 05:57 बजे। 07जनवरी ईस्वी संवत 2025।    

मेष :

विद्यार्थी वर्ग परीक्षा की तैयारी कर रहे तो सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए अवसर हाथ आऐंगे। दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए सौदे हाथ आएगें। आय बढेंगी। रोजगार में लाभ होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी, जिसका हक नहीं मिलने से मन व्यथीत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

विवाह के लिए प्रस्ताव आऐंगे, लेकिन गुप्त शत्रु या आपके व्यवहार से रिश्ते बन नहीं पाएंगे। व्यवहार को शालिनता से प्रस्तुत करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी।

कर्क :

विद्यार्थी वर्ग जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा है, उनके लिए सफलता प्राप्त होने में समय लगेगा। शिक्षा अध्ययन में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह :

दिन समस्याओं भरा होने के बाद भी प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। अपने कार्य पर ध्यान आकर्षित करें, जबरन विवाद में पडने से स्वयं की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है।

कन्या :

कार्य सिल पर सहयोगी परेशान करेंगे। आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आपकी सुझबुझ व धैर्य से काम पूर्ण होंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।

तुला :

नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। काम में शुरूआती अडचनों के बाद काम में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। 

वृश्चिक :

चिंताऐं समाप्त होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। 

धनु :

पारिवारिक चिंता होने से मन अशांत रहेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। शत्रु आपके बनते कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे।

मकर :

 रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है, लाभ मिलेगा। लिखापढी में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी उठानी पडेगी। आय स्थिर रहेगी।

कुंभ :

आपके द्वारा किये गए कार्य के बेहतर परिणाम अब आना प्रारंभ हो जाएगें। व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्रापत होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। पत्नी व संतान सुख मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होगी।

मीन :

प्रेमी वर्ग के लिए समय खराब है, प्रेम का इजहार करने के बाद गलतफहमी के कारण प्रेम समाप्त हो सकता है। नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें।

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश  जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने भांकरोटा थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके...
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से