आज का भविष्यफल 

 कौलवकरण दोपहर 02:26 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण 

आज का भविष्यफल 

सूर्यास्त शाम 05:58 बजे।

पौष मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 जरी 1446 मुस्लिम माह 07रज्जब07 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। नवमी तिथि दोपहर 02:26 बजे तक तत्पश्चात दशमी तिथि प्रारंभ। अश्वनी नक्षत्र शाम04:30 बजे तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र। सिद्ध योग रात्रि 08:23 बजे तक तत्पश्चात साध्य योग। कौलवकरण दोपहर 02:26 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 05:58 बजे। 08 जनवरी ईस्वी संवत 2025।    

मेष :

विद्यार्थी वर्ग का ध्यान शिक्षा के प्रति अधिक रहेगा। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग होगा। दोस्तों का सहयोग मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे। नए तथा लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल      

आफिस राजनीति से दूर रहें,अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा,किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी।आय व व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। घर में शांति रहेगी।

कर्क :

प्रेम संबंधों के प्रति सतर्क रहें, धोखा व विवाद होने की संभावना है। अकारण कहासूनी के कारण संबंध बिगड सकतें हैं।धैर्य बनाये रखें, भविष्य में स्थितियां पुन: अनुकूल होंगी। जीवन साथी की खोज रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

सिंह :

परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वयं भी थकान अनुभव करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, किन्तु मानसिक अवसाद के कारण खुशी महसूस नहीं होगी। आय से अधिक व्यय बनेगा। 

कन्या :

दिन शुभ है। विद्यार्थी वर्ग जिस समस्या से परेशान था, उसका समाधान प्राप्त होगा। उचित मार्गदर्शन के लिए अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग स्वयं को चिंतित महसूस करेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे।

तुला :

कर्जा चुकाना पड सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। 

वृश्चिक :

व्यवहार को संयमित रखें। अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी।

धनु :

बच्चों को लेकर खुशी बनेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर :

वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है, लाभ मिलेगा। आय स्थिर रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। 

कुंभ :

आशा के विपरित दिन रहेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा।

मीन :

व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होने से नए कार्य में हाथ डालने का मानस बनेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें। परिवार से कहासुनी होने से मन अशांत रहेगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश