आज का भविष्यफल   

चंद्रमा कन्या राशि में रात्रि 09:29 बजे प्रवेश करेगा 

आज का भविष्यफल   

सूर्यास्त शाम 06:06 बजे।

माघ मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07 रज्जब 17 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। पंचमी तिथि संपूर्ण दिन। पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02:52 बजे तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र। शोभन योग संपूर्ण दिन। कौलवकरण शाम 06:27 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा कन्या राशि में रात्रि 09:29 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:06 बजे। 18 जनवरी ईस्वी संवत 2025।  

मेष :

परिवार में खुशी व शांति का माहौल रहेगा। आध्यात्म की ओर मन आकर्षित होगा। घर में परिजनों का सहयोग मिलने से मन लगा रहेगा। व्यापार में लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम। परिवार व मित्रों से सामन्जस्य बढेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

बच्चों व जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ होगा, नए सौदे हाथ में आऐंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग उत्साही रहेगा। नए मित्रों से सावधान रहें। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

मन प्रसन्न व आध्यात्म की ओर झुकेगा। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों के साथ तालमेल बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। नौकरीपेशा वर्ग आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

कर्क :

उन्नति के अवसर प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। आशा के विपरित आय मन को प्रफुल्लित करेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है। 

सिंह :

दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। शत्रु को मौका देने की संभावना है, सावधान रहें। मित्रों व बच्चों से मिला सहयोग भविष्य में काम आएगा। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

कन्या :

उत्साह व आनन्द में दिन व्यतीत होगा। भविष्य को लेकर नए विचार मन में आ सकते हैं। परिवार को लेकर भविष्य की चिंता बनी रहेगी। गले का दर्द परेशान कर सकता है, खाने पीनें पर नियंत्रण रखें। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा।

तुला :

अपनी दवाएं समय पर लेते रहें अन्यथा भविष्य में अस्पताल के चक्कर लगाने पड सकते है। खानपान पर नियंत्रण नहीं होने से स्वास्थ्य नरम हो सकता है, रक्तदाब व नेत्र संबंधी समस्या उबर सकती है। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक :

मार्गदर्शन से भविष्य को अच्छा बनाया जा सकता है। व्यापारी वर्ग को नए सौदे मिलेंगे, आय बढेगी। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। परिवार की चिंताएं दूर होगी। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

धनु :

यात्रा का योग बनेगा, लेकिन यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा, दुर्घटना योग है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे।

मकर :

भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर काफी सतर्क व परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। 

कुंभ :

व्यापार में लाभ के सौदे मिलेंगे। नए सौदे प्राप्त होंगे जो भविष्य में व्यापार को उंचाइयों पर पहुंचाऐंगे। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें।

मीन :

परिवार में खुशी व धार्मिक माहौल रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना पडेगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ बढेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है।नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिभाऊ बागडे ने कन्या हॉस्टल का किया लोकार्पण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आह्वान हरिभाऊ बागडे ने कन्या हॉस्टल का किया लोकार्पण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आह्वान
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने तेजास्थली मूण्डवा में नवनिर्मित संत दुलाराम कुलरिया व संत पदमाराम कुलरिया ऑडिटोरियम तथा आयचुकी देवी गंगाराम...
बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन : जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का किया स्वागत, मोदी ने कहा- शॉर्टकट राजनीती का शॉट सर्किट हो गया
कांग्रेस ने टीकाराम पालीवाल को दी श्रद्धांजली, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पालीवाल के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
दिल्ली की जनता का आप पार्टी से हुआ मोह भंग, मोदी पर जताया भरोसा : राठौड़
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को जारी किया नोटिस, हजारों परिवारों ने खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया अपना नाम 
एनजीओ ग्रान्ट योजना में अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित : जैन 
दिल्ली की जनता का जनादेश स्वीकार : आतिशी बोली... यह जीत का समय नहीं, भाजपा के खिलाफ जारी रहेगी जंग