आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:39 बजे
विशेष होलाष्टक प्रारंभ, श्री दादू दयाल जयंती।
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 09 रमजान 06 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। अष्टमी तिथि प्रात: 09:19 बजे तक तत्पश्चात नवमी। मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 11:32 बजे तक तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र। प्रीति योग शाम 06:04 बजे तक तत्पश्चात आयुष्मान योग। बवकरण प्रात: 09:19 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में दोपहर 11:45 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:59 बजे। सूर्यास्त शाम 06:39 बजे। 07मार्च ईस्वी संवत् 2025। विशेष होलाष्टक प्रारंभ, श्री दादू दयाल जयंती।
मेष :
छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं संभव। व्यापार में लाभ होगा। धन की पूर्ति होगी। पडोसी व रिश्तेदारों से लाभ। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। भाई बहिन से लाभ होगा। मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढेगा।
वृष :
माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार के साथ मतभेद बनेंगे। व्यापार में हानि होगी। भाई से कहासूनी संभव। सावधानी सेसमय व्यतीत करें। अधीनस्थों का व्यवहार परेशान करेगा।
मिथुन :
दिन अच्छा है। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा।परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। कार्य को लेकर उत्साही रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी।धन की वृद्धि से मन प्रसन्न होगी।
कर्क :
दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आलस्य बना रहने से कार्य व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में समस्या होगी। नौकरीपेशा जातक को कार्यस्थल पर घुटन महसूस होगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी भी निर्णय से पहले घबराहट से परेशान रहेंगे।
सिंह :
दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। व्यवसाय व अन्य कार्य की उलझनें दूर होंगी। आमदनी मध्यान बाद बढेगी। पुराना धन प्राप्त होगा। परिवारव घनिष्ट मित्रों से बने मतभेद दूर होंगे, मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा।
कन्या :
दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी। दैनिक कार्य में बदलाव करना पड सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य के नए प्रस्ताव मिलेंगे।धनलाभ होगा। आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। फिजूल खर्च बढेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
तुला :
मध्यान बाद स्थिरता आएगी। ज्यादा परिश्रम से बचें। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटकेंगी, परिवार में दुखद घटना होने की संभावना व्यवसाय कार्य में उदासीनता। लाभ कम होगा। अधिकारियों से बच कर रहें। महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड सकती है।
वृश्चिक :
अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें। प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। आकस्मिक विवाद से बचें। विपरित परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए मनोबल उत्तम रहेगा।
धनु :
जिस भी कार्य में मन बनाएंगे उसके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके पक्ष में होंगे। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे, लाभ हानि बराबर रहेगी। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी।प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।
कुंभ :
संतान के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। धन का खर्च अधिक होगा। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा।
मीन :
आज का दिन उत्तम है। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
Comment List