आज का भविष्यफल
वणिजकरण दोपहर 03:40 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण

सूर्यास्त शाम 06:04 बजे।
माघ मास कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07 रज्जब 15 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। तृतीया तिथि संपूर्ण दिन। अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 11:17 बजे तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र। आयुष्मान योग संपूर्ण दिन। वणिजकरण दोपहर 03:40 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा सिंह राशि में दोपहर 11:17 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:04 बजे। 16 जनवरी ईस्वी संवत 2025।
मेष :
विद्यार्थी वर्ग को मित्रों के द्वारा भ्रमित किया जा सकता है, सावधानी बरतें। पढाई पर ध्यान दें, सफलता मिलने के लिए तैयार है।मानसिक अशांति बनी रहेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होगें।धन की कमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
वृष :
माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वयं को उत्साहीत महसूस करेंगे। काम की चिंता दूर होगी। आय की स्थिति सुधरेगी।
मिथुन :
भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें। निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन ठीक है। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।
कर्क :
धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। व्यस्तता रहेगी। कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा।
सिंह :
अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्तावों पर ध्यान दें, अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आय बढेगी। विद्यार्थी वर्ग की चिंताएं दूर होंगी। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।
कन्या :
व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल न दें। करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा।नया कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। काम पूरे होंगे। विद्यार्थी वर्ग अपनी पूरी इमानदारी से अध्ययन में जुटेगा। मित्रों व भागीदारों का सहयोग मिलेगा।
तुला :
हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य की ओर से थोडी समस्या हो सकती है।
वृश्चिक :
मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, शत्रु परास्त होंगे। धन की आवक बनी रहेगी।
धनु :
नए कार्य करने का मानस बनेगा, सोच समझ कर अनुभवी लोगों से परामर्श लेकर निर्णय लें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने का असफल प्रयास करेंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर :
धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी, परिवारजन के सहयोग से विवाह बंधन में बंध सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पुराना रूका धन प्राप्त होगा।
कुंभ :
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में बदलाव होगा। नए दोस्त मिलेंगे।
मीन :
नए दोस्त व संबंध बनेंगे, सावधानी से दोस्तों का चयन करें अन्यथा भविष्य में छवि खराब हो सकती है। परिवार में सामजंस्य बनेगा। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है।मित्रों का सहयोग मिलेगा, शत्रु परास्त होंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List