आज का भविष्यफल     

चंद्रमा कुंभ राशि में शाम 06:35 बजे प्रवेश करेगा

आज का भविष्यफल     

विशेष गुप्त नवरात्र विधान, महात्मा गांधी पुण्य।

माघ मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07 रज्जब 29 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। प्रतिपदा तिथि शाम 04:11 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया। घनिष्ठा नक्षत्र संपूर्ण दिन। व्यतिपात योग शाम 06:33 बजे तक तत्पश्चात वरियान योग। बवकरण शाम 04:11 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में शाम 06:35 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।सूर्याेदय प्रात 07:27 बजे। सूर्यास्त शाम 06:15 बजे। 30 जनवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष गुप्त नवरात्र विधान, महात्मा गांधी पुण्य ।

मेष :

चुनौतियों का सामना करना पडेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। समझदारी से निर्णय लें। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। गुरूजनों का सम्मान करें। अपनें व्यवहार में मधुरता लाऐं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल

व्यस्तता अधिक रहेगी। अधिक काम के कारण थकान का अनुभव करेंगे, स्वास्थ्य नरम रहेगा, किन्तु आज किया गया कार्य भविष्य के लिए नए रास्ते खोलेगा। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज के परिश्रम का भविष्य में फल मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। अपनी वाणी व क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा घर में क्लेश की संभावना है। व्यवसाय ठीक रहेगा। परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक चिंता बनेगी।  

कर्क :

अधिकारी वर्ग नाराज रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें। संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें।आय में कमी से मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

सिंह :

व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। शत्रु आपकी छवि धुमिल करने के लिए प्रयासरत है, असावधानी से प्रतिष्ठा धुमिल हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। व्यापारी वर्ग सावधानी के साथ दिन व्यतीत करें। दिन सामान्य है।

कन्या :

पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधियों से विवाद से बचें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं बनेंगी। 

तुला :

दिन शांति से व्यतीत होगा। काफी समय से जो शंका थी उसका निवारण होगा। पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होती प्रतीत होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे।भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है, सावधान रहें, खानपान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक :

दिन सामान्य रहेगा किन्तु बच्चों की ओर से कोई परेशानी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, मन अशांत रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

धनु :

वाहन सावधानी से चलाएं, घर व कार्यस्थल पर भी सावधानी बरतें। अस्थि रोग की संभावना है। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। 

मकर :

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें चोट का भय है। आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में उंच नीच बनी रहेगी।

कुंभ :

दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। अचानक से लाभ तो अचानक से हानि या दुख होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से सावधान रहें। शत्रु परेशान कर सकता है। बाजार में छवि खराब हो सकती है। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार।

मीन :

राजनीति क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति की संभावना है। संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। मित्रों व रिश्तेदारों का आवागमन होने से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में अभियान में एक व्यक्ति गिरफ्तार : स्कूल अधिकारी को धमकाने एवं जबरन वसूली की गतिविधियों में था शामिल, कई तरह के हथियार बरामद मणिपुर में अभियान में एक व्यक्ति गिरफ्तार : स्कूल अधिकारी को धमकाने एवं जबरन वसूली की गतिविधियों में था शामिल, कई तरह के हथियार बरामद
पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और एनएच 37 पर 122 वाहनों तथा...
गन पॉइंट पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, दो देशी कट्टे व कारतूस जब्त
खड़गे और राहुल गांधी ने कांशीराम को किया नमन, कहा- पिछड़े वर्ग को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने में दिया योगदान 
जयपुर ग्रामीण व थाना अमरसर की बड़ी कार्रवाई : जाली नोट बनाने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई : 5 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
अमेरिकी सीनेट ने एक अस्थायी विधेयक को दी मंजूरी : टल जाएगी शटडाउन होने की स्थिति, 54-46 वोटों से किया पारित 
राजसमंद में सरपंच की डांस करते-करते मौत : होली के मौके पर पारंपरिक कार्यक्रम में हुए थे शामिल, गिरते ही तोड़ा दम