आज का भविष्यफल
चंद्रोदय रात्रि 08:27 बजे
विशेष गौरी तृतीया, वरद विनायक तिल चतुर्थी व्रत।
माघ मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि शनिवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 02 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। तृतीया तिथि प्रात: 11:38 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र संपूर्ण दिन। परिध योग दोपहर 12:30 बजे तक तत्पश्चात षिव योग। गरकरण प्रात: 11:38 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 08:59 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:26 बजे। सूर्यास्त शाम 05:17 बजे। 01 फरवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष गौरी तृतीया, वरद विनायक तिल चतुर्थी व्रत। चंद्रोदय रात्रि 08:27 बजे।
मेष :
अपनें व्यवहार में मधुरता लाऐं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आसक्त रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियां बढेंगी। योग्य व गुणी व्यक्ति का साथ मिलेगा। घर के बाहर प्रसन्नता रहेगी। । शत्रु परेशान कर सकते हैं।रोजगार की चिंता रह सकती है।
वृष :
थकान का अनुभव करेंगे, स्वास्थ्य नरम रहेगा, किन्तु आज किया गया कार्य भविष्य के लिए नए रास्ते खोलेगा। परिश्रम का फल मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी। करीबी लोगों से समस्याएं हो सकती है। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
मिथुन :
प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। अपनी वाणी व क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा घर में क्लेश की संभावना है। व्यवसाय ठीक रहेगा। परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी।
कर्क :
कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पडेगा।अधिकारी वर्ग नाराज रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें। संयम बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें।
सिंह :
दिन सामान्य है। परेशानी समाप्त होंगी। नये मित्रों का साथ मिलेगा, नऐ रिश्ते बनेंगे। रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझेंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
कन्या :
पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधियों से विवाद से बचें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं बनेंगी।
तुला :
दिन शांति से व्यतीत होगा। काफी समय से जो शंका थी उसका निवारण होगा। पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होती प्रतीत होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे। भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है,सावधान रहें, खानपान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक :
परिवार का सहयोग मिलेगा, मन अशांत रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योग्य व अनुभवी लोगों की सलाह से दिन सुखद बनेगा। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा।
धनु :
वाहन सावधानी से चलाएं, घर व कार्यस्थल पर भी सावधानी बरतें। अस्थि रोग की संभावना है। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी।भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी।परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा।
मकर :
आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में उंच नीच बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक रहेगा।
कुंभ :
दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। अचानक से लाभ तो अचानक से हानि या दुख होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से सावधान रहें। शत्रु परेशान कर सकता है। बाजार में छवि खराब हो सकती है। धर्म कार्यों में रूचि से मनोबल बढेगा।
मीन :
व्यापार में उन्नति की संभावना है। संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। मित्रों व रिश्तेदारों का आवागमन होने से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है।
Comment List