आज का भविष्यफल     

चंद्रमा मेष राशि में रात्रि 11:17 बजे प्रवेश करेगा

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:18 बजे।

माघ मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 04 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। षष्ठी तिथि संपूर्ण दिन। रेवती नक्षत्र रात्रि 11:17 बजे तक तत्पश्चात अश्वनी। साध्य योग संपूर्ण दिन। कौलवकरण शाम05:44 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मेष राशि में रात्रि 11:17 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:25 बजे। सूर्यास्त शाम 06:18 बजे। 03फरवरी ईस्वी संवत 2025।

मेष :

आय में वृद्धि होगी किन्तु खर्च भी बढेगा। संतान की ओर से परेशानी की संभावना। व्यापार में नुकसान हो सकता है। नया काम प्रारंभ ना करें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। साझेदारों से मनमुटाव या व्यापारिक मतभेद संभव है, लेनदेन में सावधानी बरतें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय को लेकर चिंताएं समाप्त होंगी, व्यवसाय विस्तार होगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग बनेंगे।

Read More आज का भविष्यफल

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

 राज्य पक्ष से लाभ। पुराने शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना।

कर्क :

छोटे भाई से लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी। पत्नी से मतभेद हो सकतें है, वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें।

सिंह :

आज का दिन उत्तम है। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, राजनीतिज्ञों को नए पद मिल सकते है। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा।

कन्या :

समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। अचानक प्राप्त दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पूरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा।

वृश्चिक :

निर्णय लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

धनु :

धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा।

मकर :

पिता की सेहत बिगड सकती हैं। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नष्ट होंगे, मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन हानि का योग है, व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है, अंजान लोगों पर विश्वास ना करें।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन संबंधी संव्यवहार को टालना श्रेयकर रहेगा। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा।

मीन :

मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के प्रति प्रेम बढेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़ रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़
सिंधी कैंप, नारायण सिंह सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा, 200 फीट अजमेर रोड, चौंमू पुलिया सहित अन्य बस स्टैंड पर यात्रियों...
होली पर रासायनिक रंग बिगाड़ सकते हैं त्वचा की सेहत : विशेषज्ञों ने दी सलाह, हानिकारक कैमिकल युक्त रंगों से बचें
एसीबी का ऑपरेशन 40 प्लस : एसीबी ने अधिकारी के जयपुर के विभिन्न ठिकानों एवं जेडीए कार्यालय में दर्जनभर टीमों ने किया सर्च
राजस्थान में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर : बोर्ड की परीक्षा के बाद होंगे तबादले
सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पाईप लाईन से अवैध जल कनेक्शनों का किया जाएगा जल संबंध विच्छेद
झुग्गी में आग के शिकार परिवारों को लोगों को दिल्ली सरकार देगी 10-10 लाख रूपए, रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचकर लोगों को दी सांत्वना
बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने में जुटा सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग