आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक 

आज का भविष्यफल     

06 फरवरी ईस्वी संवत 2025।

माघ मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 07 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। नवमी तिथि रात्रि 10:53 बजे तक तत्पश्चात दशमी तिथि। कृतिका नक्षत्र शाम 07:29 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी। ब्रह्म योग शाम 06:41 बजे तक तत्पश्चात ऐन्द्र योग। बालवकरण प्रात: 11:41 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:23 बजे। सूर्यास्त शाम 06:20 बजे। 06 फरवरी ईस्वी संवत 2025।

मेष :

आज का दिन शुभ है। मन के कार्य होंगे। मित्रों के साथ उमंग के साथ दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। घरेलू क्लेश से मन व्यथित रहेगा। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। धन की कमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। कानूनी मामलों में लाभ मिलेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। तीव्र बौद्धिक क्षमता से काम बना लेंगे जिनका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। नए कार्यों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क :

उदासी व आलस्य से परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। राज्य अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रहें। दाम्पत्यजीवन सुगम रहेगा। अकारण ही मन बेचेन रहेगा।

सिंह :

व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी। राज्य पक्ष के लोगों का सहयोग मिलेगा, राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

कन्या :

विरोधियों से विवाद से बचें। मानसिक तनाव को भुलाने के लिए मनोरंजन व अच्छी पुस्तकों का सहारा लें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।पार्टनर का सहयोग मिलेगा। 

तुला :

अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआों का समाधान होगा। ससुराल से लाभ मिल सकता है,दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनेगी। व्यवसायिक कार्यों में उलझनें बनेंगी। संतान की चिंता रहेगी।

वृश्चिक :

कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।नौकरी व्यवसाय में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पार्टनर का सहयोग रहेगा।

धनु :

पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य से चिंतित रहेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरूजनों व पिता का सहयोग मिलेगा। स्वयं व संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।  वाणी पर संयम रखें।

मकर :

राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

कुंभ :

संतान के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। 

मीन :

आज का दिन उत्तम है। यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश