आज का भविष्यफल     

चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन 

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:21 बजे।

माघ मास शुक्ल पक्ष दषमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 08 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। दषमी तिथि रात्रि 09:26 बजे तक तत्पश्चात एकादशी तिथि। रोहिणी नक्षत्र शाम 06:40 बजे तक तत्पश्चात मृगषिरा। ऐन्द्र योग शाम 04:17 बजे तक तत्पश्चात वैघृति योग। तैतिलकरण प्रात: 10:09 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:23 बजे। सूर्यास्त शाम 06:21 बजे। 07फरवरी ईस्वी संवत 2025। 

मेष :

कामकाज की व्यस्तता रहेगी। समस्याओं का सामना करें, तनावमुक्त रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बनाने का प्रयास रहेगा। पुराने मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

रूचिपूर्ण कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। सावधान रहें, बेकार के कार्यों में समय नष्ट ना करें। तनाव के कारण कार्य में व्यवधान बनेगा। घर के नवीनीकरण या नया घर खरीदने का मानस बन सकता है। शत्रु हावी रहेंगे।

Read More आज का भविष्यफल      

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

काम का बोझ ज्यादा रहेने से स्वयं को असहज महसूस करेंगे। साझेदारी के लिए अच्छा समय है, सोच समझ कर निवेश करें। परिवारजनों से विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। नए कार्योंं के लिए समय शुभ है। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। 

कर्क :

जमीन संबंधी मामलों में परिवारजन से विचार विमर्श कर निर्णय लें, अन्यथा मुकदमेंबाजी में फंस सकते हैं। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पूराने रोग समस्या दे सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें।

सिंह :

दिन शुभ रहेगा। वृद्धजनों की सलाह से महत्वपूर्ण कार्य आसान होंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। काफी समय से अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। तनाव को हावी ना होने दें। व्यवसायिक मामलों में भावुकता में आकर निर्णय ना लें।

कन्या :

मन में जोश बना रहेगा। स्थान परिवर्तन का योग है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा। अधीनस्थों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। 

तुला :

सकारात्मक समय है। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें,समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। घुमने फिरने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे। 

वृश्चिक :

 जमीन संबंधी विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। जिस पर भरोसा है, उससे परेशानी हो सकती है। आत्ममंथन का समय है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। राजनैतिक व उच्च पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होगा।

धनु :

दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। दिल खोल कर बात करें। अपरिचित लोगों पर अतिविश्वास ना करें। उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्थान परिवर्तन का योग है। परिवारजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। अपने विचारों से लोगों को आकर्षित कर सकेंगे। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे।

मकर :

दिन समस्यों का अंत करेगा। घर में नवीनीकरण का कार्य करवाने की योजना बनेगी। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। नए विचारों को जांचने का अच्छा समय है।जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

कुंभ :

जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। दूसरों की समस्यों को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा। सामाजिक स्तर पर पहचान बनेगी। किसी अधिकारी या रिश्तेदार से बहस हो सकती है। धैर्य व संयम बनाएं, अन्यथा कानूनी विवादों में भी फंस सकते हैं। 

मीन :

आज का दिन उत्तम है।अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। कृषि कार्यों में निवेश आपको लाभ दिला सकता है। वाणी में मधुरता रखें। उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपने से छोटों की गलतियों को माफ करें। बुजूर्गों का सम्मान करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई