आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:25 बजे।

माघ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि बुधवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 13 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। पूर्णिमा तिथि शाम 07:23 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि। अश्लेषा नक्षत्र शाम 07:36 बजे तक तत्पश्चात मघा। सौभाग्य योग प्रात: 08:07 बजे तक तत्पश्चात शोभन योग। बवकरण शाम 07:23 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा सिंह राशि में शाम 07:36 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:20 बजे। सूर्यास्त शाम 06:25 बजे। 12 फरवरी ईस्वी संवत 2025।

मेष :

दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल      

रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी, व्यापार विस्तार होगा।आय सामान्य रहेगी। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। 

कर्क :

 व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा में लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें। 

सिंह :

दिन उत्तम है, मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मान सम्मान बढेगा।रूके कार्य आज पूरे होंगे। आय विस्तार होगा, धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में उन्नति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। 

कन्या :

दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर सावधान रहें। लापरवाही ना बरतें। आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। नया निवेश ना करें। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। 

तुला :

दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे। अनैतिक कार्य से दूर रहें। महिलाएं अपने व्यवहार में सुधार करें। अभिमानी व्यवहार से मान हानि संभव। व्यापार में लाभ, आय बढेगी।

वृश्चिक :

प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी।  महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। प्रियजनों से दूरी परेषान कर सकती है। आकस्मिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा। घर में कलह का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। 

धनु :

दिन उत्तम है। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। परिवार व मित्रों के साथ यात्रा का योग। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापार में लाभ होगा। दैनिक उपयोग की वस्तुओं में निवेष से लाभ मिलेगा। अनर्गल कार्यांे से दूर रहें। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर :

मन प्रसन्न व उत्साह से भरा रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। योजनाएं पूर्ण होंगी। धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ :

मन प्रफुल्लित रहेगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान कीे पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

मीन :

मिला जुला समय है। आय से अधिक खर्च होगा। अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। दुर्घटना का योग है। व्यापार में अब स्थिरता आएगी।गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बुजूर्ग की सलाह मानें। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई