आज का भविष्यफल
चंद्रमा धनु राशि में शाम 05:40 बजे प्रवेश करेगा
सूर्यास्त शाम 06:31 बजे।
फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 23 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। नवमी तिथि दोपहर 01:19 तक तत्पश्चात दशमी। ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 05:40 बजे तक तत्पश्चात मूल। हर्षण योग प्रात: 11:55 बजे तक तत्पश्चात वज्र योग। गरकरण दोपहर 01:19 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा धनु राशि में शाम 05:40 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:11 बजे। सूर्यास्त शाम 06:31 बजे। 22 फरवरी ईस्वी संवत 2025।
मेष :
आपकी छवि खराब हो सकती है। नए काम की तलाश में रहेगे। आय से अधिक व्यय होने से मन परेशान रहेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।
वृष :
पडोस से मधुर संबंध रहेंगे, माता पिता का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक छवि के कारण आपकी प्रशंसा होंगी। समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के आसार मिलेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे, जिनके प्रति आपको सावधानी पूर्वक ध्यान से कार्य करना होगा।
मिथुन :
विद्यार्थी वर्ग अपने परिणामों से असंतुष्ट रहेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अपनी कार्यशैली से समस्याओं का निवारण कर लेंगे। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें।
कर्क :
मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में अडचन आएगी। बनते कार्य बिगडेंगे। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। पत्नी से कहासूनी हो सकती है। धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी।
सिंह :
तकनीकी व प्रबंधन के विद्याथिंर्यों के लिए समय श्रेय कर है। शुभ फलदायी दिन है। बहुत दिनों से रूके हुए धन की आज पूर्ति होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या :
सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से किसी समस्या का समाधान कर लेंगे। पडोसियों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, भाई बहिन से प्रेम बढेगा।मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के स्त्रोत बढेंगे।
तुला :
पारिवारिक अनबन से मन व्यथित रहेगा। धैर्य व विवेक से कार्य करें। अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।
वृश्चिक :
प्रेम संबंधों में तकरार संभव है। जीवनसाथी से नोकझोंक बडे विवाद का कारण बन सकता है। संयम व धैर्य के साथ वाणी पर नियंत्रण रखें। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें।
धनु :
गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।मित्रों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुजूर्गों की राय मानें। सामाजिक छवि में सुधार आएगा।
मकर :
मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का योग बन सकता है। पुराना रूका पैसा प्राप्त होगा।
कुंभ :
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बीमारी से निजात मिलेगी। नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली व प्रतिभा से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें।
मीन :
व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। आय के स्त्रोत बनेंगे। अचानक धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। शिक्षा के संबंध में विदेश जाने के योग। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा
Comment List