आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:34 बजे
विशेष महाशिवरात्रि व्रत।
फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 27 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। त्रयोदशी तिथि प्रात: 11:08 तक तत्पश्चात चतुर्दशी। श्रवण नक्षत्र शाम 05:53 बजे तक तत्पश्चात घनिष्ठा। परिध योग संपूर्ण दिन। वणिजकरण प्रात: 11:08 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:08 बजे। सूर्यास्त शाम 06:34 बजे। 26 फरवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष महाशिवरात्रि व्रत।
मेष :
दिन अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी।योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बनाए रखें। विदेशों से व्यापार के प्रपोजल मिलेंगे, स्वीकार करने से पूर्व जांच पडताल अवश्य करें।
वृष :
घरेलू क्लेश समाप्त होंगे। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। चिकित्सकीय परामर्श लें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होंगी। धन की कमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम बनाएंगे।
मिथुन :
घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी व व्यवसाय में धन संबंधी समस्याओं का आप निवारण कर लेंगे। नए रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता प्राप्त होगी।
कर्क :
मन में अनजानी उमंग रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जमीन संबंधी मामलों में लाभ होगा। नया मकान खरिदने की सोच रहे हैं तो निवेश करने से पूर्व जांच पडताल अवश्य करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें।
सिंह :
दिन सामान्य रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी, जिससे स्वास्थ संबंधी परेशानी बन सकती है। संतान सुख प्राप्त होगा।
कन्या :
चुनौतियों का सामना करना पड सकता है, लेकिन उनका हल भी निकाल लेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा, अनुभवी लोगों को साथ रखें। धन संबंधी समस्याएं समाप्त करने के प्रयास सफल होंगे, किन्तु भविष्य की चिंता बनी रहेगी।
तुला :
दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कारोबार बढेगा नए प्रपोजल लाभ दिलाऐंगे। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा। कानूनी मामलों को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति अब समाप्त होगी।
वृश्चिक :
व्यर्थ के विवादों से बचें अन्यथा मुकदमेबाजी में फंस सकते है। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। दुर्घटना योग है, सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा गंभीर बीमारी हो सकती है। यात्रा टालना श्रेय कर होगा। रोजगार को लेकर चिंता बनेगी।
धनु :
आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्रा का योग है। परिवारजनों के साथ यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य की ओर से चिंता बनेगी, स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन परिवार पर खर्च बढेंगे। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। धार्मिक कार्यों को लेकर तत्पर रहेंगे। मानसिक परेशानी से निजात मिलेगी।
कुंभ :
आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में निवेश ना करें, भविष्य में हानि होने की पूर्ण संभावना है। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। कानूनी व प्रशासनिक समस्याओं का समाधान होगा।भविष्य में फायदा होगा।
मीन :
परिवार के साथ यात्रा योग है। गुप्त शत्रु हानि पहंचाने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। जमीन संबंधी विवाद सुलझेंगे। रोजगार व व्यापार में अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में नरमी रह सकती है। मित्रों के सहयोग से अटके कार्य पूर्ण कर लेंगे।
Comment List