आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:34 बजे
विशेष देवपितृकार्य अमावस्या।
फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 28 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। चतुर्दशी तिथि प्रात: 08:55 तक तत्पश्चात अमावस्या। घनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 03:44 बजे तक तत्पश्चात शतभिशा। शिव योग रात्रि 11:39 बजे तक तत्पश्चात सिद्ध योग। शकुनिकरण प्रात: 08:55 बजे तक तत्पश्चात चतुश्पदकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:06 बजे। सूर्यास्त शाम 06:34 बजे। 27 फरवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष देवपितृकार्य अमावस्या।
मेष :
मानसिक परेशानी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जमीन जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है, परिवारजनों से व्यर्थ विवाद से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें। राज्यपक्ष से हानि की संभावना।
वृष :
लंबे समय से चल रही मानसिक अशांति अब दूर होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले पक्ष में ही होंगे। आय के नए स्त्रोत मिलने से समस्त अधूरे कार्य पूर्ण होने की आशा बनेगी किन्तु धैर्य से कार्य करें भविष्य में इससे अधिक प्राप्त होगा।
मिथुन :
शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे किन्तु आप पर हावि नहीं हो सकेंगे। बुजूर्गों से मनमुटाव के योग है, सावधान रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें, सलाह मशविरा लेते रहें। यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा, अन्यथा चोट का भय है। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क :
व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। मित्रों के साथ नम्रता बनाए रखें। आय में वृद्धि होगी। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी। लंबे समय से अटकी योजनाएं क्रियान्वित करने का समय आ गया है। रोजगार के अवसर बनेंगे।
सिंह :
व्यवसायिक दौड भाग रहेगी, जिससे स्वास्थ में नरमी आएगी। संतान सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। व्यापार में लाभ होगा, नए प्रपोजल प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश का मानस है तो लाभ प्राप्त होगा। गुणी व अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा अवश्य लेते रहें।
कन्या :
विवादों से बचें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। परिवारजन के साथ समय व्यतीत होगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढं,सफलता प्राप्त होगी।आय में वृद्धि होगी।
तुला :
दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कारोबार बढेगा। अचानक आए खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, अपनी कार्य शैली से आप समस्याओं का समाधान होगा। चोट का भय है। व्यापारी वर्ग नए व्यापार की सोच रहें हैं तो प्रारंभ कर सकते हैं लाभ होगा।
वृश्चिक :
खान पान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार के लिए यात्रा को टालें। कानूनी मामलों में थोडी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। पूराने मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
धनु :
आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापारी वर्ग को विदेश से लाभ होगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सजग रहेंगे। व्यापार के लिए ऋण प्राप्त होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा,धार्मिक यात्राओं का योग है।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढेंगे। व्यापार में साझेदारी से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है। सामाजिक व धार्मिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी।
कुंभ :
अटके कार्य पूर्ण होंगे। साझेदारी में व्यापार में हानि हो सकती है, साझेदारों द्वारा षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध संतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन :
सामान्य दिन है। विरोधी प्रबल होंगे, किन्तु उनका विरोध भी आपको फायदा देगा। चुनौतियों का सामना करना पड सकता है, लेकिन उनका हल निकाल लेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए गुणी व अनुभवी लोगों का सहारा लेना पडेगा।
Comment List