आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:37 बजे।

फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 09 रमजान 03 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। पंचमी तिथि दोपहर 03:17 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी। भरणी नक्षत्र संपूर्ण दिन। ऐन्द्र योग संपूर्ण दिन। बालवकरण दोपहर 03:17 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:02 बजे। सूर्यास्त शाम 06:37 बजे। 04 मार्च ईस्वी संवत 2025।

मेष :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी। उलझे काम सुलझा लेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे। सम्मान प्रतिष्ठा बढेगी। व्यापार में लाभ। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घर में शांति रहेगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा। व्यवसाय विस्तार के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

समाज, परिवार, मित्र सभी स्थानों पर विरोध का सामना करना पडेगा। परिवार व मित्रों का साथ रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करना पडेगा। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। लेनदेन में सावधानी बरतें। अधीनस्थों से सावधान रहें।

कर्क :

आज का दिन शांति से व्यतीत होगा। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य अपूर्ण रहने से मन भ्रमित हो सकता है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। व्यापार में लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग। व्यापार व रिश्तों में मजबूत आएगी। जीवनसाथी से उपजे मतभेद दूर होंगे, प्रेम बढेगा।

सिंह :

घर में कलह का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति का शिकार हो सकतें है। व्यर्थ प्रपंचों से दूर रहना ठीक रहेगा। आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, राजनीतिज्ञों को नए अवसर मिलेंगे।

कन्या :

समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों को समय दें। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे।

तुला :

परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा,भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढाव रहेगा।राज्य पक्ष से लाभ होगा। 

वृश्चिक :

व्यापार में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।  कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव समाप्त होगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। 

धनु :

धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। कार्ययोजना प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगी। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे। घर में शांति का माहौल रहेगा।

मकर :

गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है। अंजान लोगों पर विश्वास ना करें। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा।मन परेशान रहेगा।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे। धन संबंधी संव्यवहार सोच समझकर करें। किसी भी निवेश से बचें। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी।आर्थिक तंगी दूर होगी। कार्य का दबाव बना रहेगा। धैर्य व संयम से रहें।

मीन :

माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुलझेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है। आय के नये स्त्रोत बनेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत