आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:44 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष चैत्री चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 09:32 बजे।

चैत्र मास कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि सोमवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 09 रमजान 16 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। तृतीया तिथि शाम 07:33 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। चित्रा नक्षत्र दोपहर 02:47 बजे तक तत्पश्चात स्वाति। ध्रुव योग दोपहर 03:35 बजे तक तत्पष्चात व्याघात योग। विष्ठीकरण शाम07:33 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:49 बजे। सूर्यास्त शाम 06:44 बजे। 17 मार्च ईस्वी संवत 2025। विशेष चैत्री चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 09:32 बजे।

मेष :

वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है, विवेकी बने रहें। महिला मित्रों से कष्ट मिल सकता है। भागदौड भरा दिन होने से थकान अनुभव करेंगे, लेकिन सफलता भी प्राप्त होगी। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

मन में बैचेनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य खराब होने से चिडचिडापन बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार में उन्नति के अवसर हैं, धन लाभ होगा। शेयर बाजार से भी लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु परेशान करेंगे, बुरी संगत से बचें। लेनदेन में सावधानी बरतें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल      

राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। रोजगार में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, जिन्हें आप सहर्ष स्वीकार करें।

कर्क :

दिन उतार चढाव वाला होने से मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रूचि बढेगी। शत्रु शांत रहेगा। वाहन मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। वाद विवाद से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें तथा सावधानी से कार्य करें।

सिंह :

दिन ठीकठाक रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। मित्रों या परिवारजन के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है, वाहन सावधानी से उपयोग में लें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। कहीं से कोई सुखद सूचना प्राप्त होने से मन हर्षित रहेगा। मान सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या :

रोजगार में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक मामलों में चल रही परेशानियां दूर होंगी। रोजगार के अवसर बढेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आय के साधन बढेंगे। विद्यार्थी वर्ग का मन पढाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

तुला :

पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न होगा। यात्रा का योग है, जो व्यापार में भी लाभदायक सिद्ध होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो करियर को नई उंचाइयां दिलाएगी। राजनीति क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी, पदोन्नति होगी। नया काम प्रारंभ करेंगे।

वृश्चिक :

भागदौड भरा दिन होने से मन व्यथित रहेगा। मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा, ना ही काम पूरे होंगे। दुखद समाचार प्राप्त होने से मन हताश होगा। आय व्यय बराबर रहेगा। परिवार के साथ समय सामान्य होगा, लेकिन परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

धनु :

विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है, जो सफल होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जोडों के लिए दिन शुभ है। प्राइवेट सेक्टर के लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर :

पुराना रोग परेशानी पैदा कर सकता है। भूमि व भवन के संबंध में नई योजनाएं बन सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आय बढेंगी। काम के प्रति समर्पण से आप अपने रोजगार के क्षेत्र में नई उंचाइयां प्राप्त करेंगे, तथा कठीन कार्य भी पूरे कर अधिकारी वर्ग को प्रभावित करेंगे।

कुंभ :

खानपान में रूचि बढेगी। उधार दिया धन प्राप्त होगा, अचानक कहीं से आय के नए साधन प्राप्त होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार को समय दें। शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों व जीवनसाथी के साथ भ्रमण का योग है।

मीन :

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। घर में तनाव का माहौल बनेगा। यात्रा का योग है, लेकिन यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा। रोजगार व आय को लेकर आपके द्वारा किये जा रहे प्रयास सफल रहेंगें। पुरानी बातों से मन व्यथित होगा। बुरी संगत से दूर रहें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई