आज का भविष्यफल     

राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

आज का भविष्यफल     

पौष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर 29 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु।

पौष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर 29 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। प्रतिपदा तिथि संपूर्ण दिन। पूवार्षाढा नक्षत्र संपूर्ण दिन। ध्रुव योग शाम06:59 बजे तक तत्पश्चात व्याघात योग। किस्तुध्नकरण दोपहर03:43 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा धनु राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:29 बजे। सूर्यास्त शाम 05:52 बजे। 31 दिसम्बर ईस्वी संवत 2024। विशेष अंग्रेजी वर्ष 2024 पूर्ण।

मेष 

विद्यार्थी वर्ग परीक्षा की तैयारी कर रहे तो सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए अवसर हाथ आऐंगे। दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए सौदे हाथ आएगें। आय बढेंगी। रोजगार में लाभ होगा।

वृष

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी, जिसका हक नहीं मिलने से मन व्यथीत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन

Read More आज का भविष्यफल    

व्यवहार को शालिनता से प्रस्तुत करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा।

कर्क

 शिक्षा अध्ययन में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। 

सिंह

अपने कार्य पर ध्यान आकर्षित करें, जबरन विवाद में पडने से स्वयं की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलने से काम की व्यस्तता बढेगी। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आपकी सुझबुझ व धैर्य से काम पूर्ण होंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। आय की स्त्रोत बढेंगे। 

तुला

नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। काम में शुरूआती अडचनों के बाद काम में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी।


वृश्चिक

चिंताऐं समाप्त होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा।

धनु

मन अशांत रहेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। शत्रु आपके बनते कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। 

मकर

शिक्षा के प्रति मन विचलित हो सकता है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा पर ध्यान दें।

कुंभ

गए कार्य के बेहतर परिणाम अब आना प्रारंभ हो जाएगें। व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्रापत होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। पत्नी व संतान सुख मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होगी।

मीन

प्रेमी वर्ग के लिए समय खराब है, प्रेम का इजहार करने के बाद गलतफहमी के कारण प्रेम समाप्त हो सकता है। नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें।

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

ओरण जमीन पूर्व विधायक के बेटे के नाम दर्ज : सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच नोंक-झोंक, जूली ने कहा- सरकार आपकी है, तो मामले की जांच कर कार्रवाई कर लो ओरण जमीन पूर्व विधायक के बेटे के नाम दर्ज : सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच नोंक-झोंक, जूली ने कहा- सरकार आपकी है, तो मामले की जांच कर कार्रवाई कर लो
हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच कराई जाएगी और...
49 वर्ष के हुए अभिषेक बच्चन : धूम, दोस्ताना, हाउसफुल 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों से बनाई एक अलग पहचान
राजस्थान भू-जल (संरक्षण और प्रबंध) प्राधिकरण विधेयक पर प्रवर समिति नहीं दे सकी रिपोर्ट, सदन ने समिति का बढ़ाया कार्यकाल
अमेरिका में भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर किया प्रताड़ित : भारत सरकार इस हादसे का करे विरोध, खेड़ा बोले- पहले जब ऐसा हुआ था, तो कांग्रेस ने अमेरिकी राजदूतों की बंद कर दी थी सुविधाएं 
ब्राजील में पशु मेले में टूटा रिकॉर्ड : भारतीय नस्ल की गाय 40 करोड़ रुपए में बिकी, लंबे समय तक खाना स्टोर करके रखने में सक्षम इस नस्ल की गाय
बाल उद्यान में बच्चों के झूले तो हैं लेकिन झूलने लायक एक भी नहीं
सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन का नया हॉरर शो ‘आमि डाकिनी’, हॉरर, रहस्य और मानवीय भावनाओं का अनूठा संगम