आज का भविष्यफल    

चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन 

आज का भविष्यफल    

विशेष देवकार्य पितृकार्य अमावस्या, मौनी अमावस्या, कुंभ महापर्व, सुयोग प्रयाग त्रिवेणी संगम, कुंभ स्नान पुण्य।

माघ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि बुधवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07 रज्जब 28 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। अमावस्या तिथि शाम 06:05 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा। उत्तराषाढा नक्षत्र प्रात: 08:21 बजे तक तत्पश्चात श्रवण। सिद्धि योग रात्रि 09:22 बजे तक तत्पश्चात व्यतिपात योग। नागकरण शाम 06:05 बजे तक तत्पश्चात किस्तुध्नकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:28 बजे। सूर्यास्त शाम 06:14 बजे। 29 जनवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष देवकार्य पितृकार्य अमावस्या, मौनी अमावस्या, कुंभ महापर्व, सुयोग प्रयाग त्रिवेणी संगम, कुंभ स्नान पुण्य।

मेष :

नए काम की तलाश में रहेगे। आय से अधिक व्यय होने से मन परेशान रहेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

सकारात्मक छवि के कारण आपकी प्रशंसा होंगी। समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के आसार मिलेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे, जिनके प्रति आपको सावधानी पूर्वक ध्यान से कार्य करना होगा। अधीनस्थों को नियंत्रित करना होगा।

Read More आज का भविष्यफल   

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

मानसिक व शारीरिक थकान के कारण चिडचिडापन रहेगा जो परिवार में तनाव उत्पन्न करेगा। सब्र से काम करें। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने परिणामों से असंतुष्ट रहेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कर्क :

बनते कार्य बिगडेंगे। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। पत्नी से कहासूनी हो सकती है। धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा।

सिंह :

तकनीकी व प्रबंधन के विद्याथिंर्यों के लिए समय श्रेय कर है। शुभ फलदायी दिन है। बहुत दिनों से रूके हुए धन की आज पूर्ति होने की संभावना है। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी।

कन्या :

रूके कार्य पूर्ण होंगें। जो व्यक्ति रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी। पडोसियों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, भाई बहिन से प्रेम बढेगा।रिश्तों में सुधार होगा। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से किसी समस्या का समाधान कर लेंगे।  

तुला :

परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपसी सामंजस्य से उसका निवारण कर लेंगे।  मुकदमेबाजी की परेशानियां हल होंगी। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा।गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक :

प्रेम संबंधों में तकरार संभव है। जीवनसाथी से नोकझोंक बडे विवाद का कारण बन सकता हैै। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी।विवेक से कार्य करें।

धनु :

मधुमेह के रोगी हैं तो सावधानी आवश्यक हैै। कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। आज का दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर :

नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। शत्रु परास्त होंगे।गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का योग बन सकता है।मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ :

पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है। धन एकत्र करने के उपाय ढुंढेगे। पूर्व में बनायी योजना शुरू करने के लिए धन की व्यवस्था कर लेंगे। रिश्तों में चल रही समस्याओं को सुलझा लेंगे।

मीन :

शिक्षा के संबंध में विदेश जाने के योग। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मुकदमेबाजी से निजात मिलेगी।

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़ रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़
सिंधी कैंप, नारायण सिंह सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा, 200 फीट अजमेर रोड, चौंमू पुलिया सहित अन्य बस स्टैंड पर यात्रियों...
होली पर रासायनिक रंग बिगाड़ सकते हैं त्वचा की सेहत : विशेषज्ञों ने दी सलाह, हानिकारक कैमिकल युक्त रंगों से बचें
एसीबी का ऑपरेशन 40 प्लस : एसीबी ने अधिकारी के जयपुर के विभिन्न ठिकानों एवं जेडीए कार्यालय में दर्जनभर टीमों ने किया सर्च
राजस्थान में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर : बोर्ड की परीक्षा के बाद होंगे तबादले
सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पाईप लाईन से अवैध जल कनेक्शनों का किया जाएगा जल संबंध विच्छेद
झुग्गी में आग के शिकार परिवारों को लोगों को दिल्ली सरकार देगी 10-10 लाख रूपए, रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचकर लोगों को दी सांत्वना
बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने में जुटा सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग