आज का भविष्यफल    

चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 06:26 बजे।

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 15 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। द्वितीया तिथि रात्रि 09:52 बजे तक तत्पश्चात तृतीया तिथि। पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11:09 बजे तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी। अतिगण्ड योग प्रात: 07:20 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग। तैतिलकरण प्रात: 09:27 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:18 बजे। सूर्यास्त शाम 06:26 बजे। 14 फरवरी ईस्वी संवत 2025।  

मेष :

 वाणी पर नियंत्रण रखें, सोच समझकर निर्णय लें। भूमि भवन खरीदने की योजना बन सकती है। रोजगार में सफल रहेंगे, कार्य के प्रति उत्साही रहेंगे, ज्यादा जल्दबाजी ना करें, अन्यथा समस्या हो सकती है। माता का स्वास्थ्य सुधरेगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

लंबे प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। सरकारी कामकाज में अनुकुलता रहेगी। आंखों का ध्यान रखें। सुख के साधन जुटेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जोखिम ना उठाएें। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। आय में वृद्धि होगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। न्यायिक, व सरकारी मामलों में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी को भेंट या उपहार दें। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के उपयोग में सावधानी बरतें। 

कर्क :

सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मान सम्मान बढेगा। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजनाएं बनेंगी। उत्साह से कार्य करें। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव रहेगा। दुखद समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन विचलित हो सकता है।

सिंह :

उच्च षिक्षा के लिए विदेश जाने की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार से नए प्रोजेक्ट प्राप्त करेंगे। अधिकारी अनुकूल रहेंगे। पुराने मित्रों से धन लाभ होगा। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें।

कन्या :

मानसिक तनाव रहेगा। रोजगार परिवर्तन की संभावना है। निवेश में आर्थिक लाभ होगा। किसी बात से परिवार के व्यवहार में कटूता आ सकती है। सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थी के लिए दिन उत्तम है। व्यापार में स्थिरता रहेगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

तुला :

माता पिता के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। संपत्ति विवाद पक्ष में निर्णित होने की संभावना। नौकरी व कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।  कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु परास्त होंगे। अधीनस्थों का व्यवहार व्यापार में फायदा दिलाएगा। 

वृश्चिक :

संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नया कार्य प्रारंभ करेंगे, भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में उन्नति के लिए स्वयं के व्यवहार में परिवर्तन करने होंगे। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान प्राप्त करेंगे। पारिवारिक स्तर पर चल रहे संपत्ति विवाद समाप्त होंगे।

धनु :

पारिवारिक विवाद सुलझेगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सम्मान बढेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। बुजूर्गोंं के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों का सहयोग रहेगा।

मकर :

संतान की कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। छात्रों को मानसिक रूप से सुदृढ होना होगा। आय में वृद्धि के लिए प्रयासरत रहेंगे। वाद विवाद से बचें। राज्यपक्ष उत्तम रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। परिवार के सहयोग से मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे। 

कुंभ :

 पारिवारिक व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक संभव। अनावष्यक खर्च बढेंगे। बुजूर्गों का सहयोग मिलेगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। संतान व जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी।

मीन :

रोजगार में परिवर्तन होगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में हानि का अंदेशा है, सावधानी बरतें। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्गों की सलाह मानें। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब के लिए शराब नीति तैयार कर रहे मनीष सिसोदिया : कैबिनेट के समक्ष किया जाएगा पेश, भाजपा ने कहा - आप का दिल्ली जैसा हश्र ना हो जाएं पंजाब के लिए शराब नीति तैयार कर रहे मनीष सिसोदिया : कैबिनेट के समक्ष किया जाएगा पेश, भाजपा ने कहा - आप का दिल्ली जैसा हश्र ना हो जाएं
आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि सिसोदिया की शराब नीति ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जो हश्र किया...
महाकुंभ के दौरान रोडवेज को मिली बंपर कमाई : बसों ने की 10.44 लाख किलोमीटर की यात्रा, 5.46 करोड़ की हुई आय
तीसरी लाइन डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवा 27 अप्रैल से 4 मई तक रहेगी रद्द
आप विधायकों का विधानसभा के बाहर धरना : बैरिकेडिंग के पास किया प्रदर्शन, आतिशी ने कहा- विधायकों को सदन में घुसने नहीं दिया, ऐसा कभी नहीं हुआ 
महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह का बयान : राजस्थान में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद महिला अत्याचार में बढ़ोतरी, पीड़ितों से मिलने जाएंगी महिला कार्यकर्ता 
पेंशनर्स की परेशानी को लेकर अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना : सरकार आरजीएचएस में नियमित नहीं कर रही भुगतान, पेंशनर्स हो रहे परेशान
सीआईआई राजस्थान एनुअल कांफ्रेंस : राइजिंग राजस्थान के सभी एमओयू धरातल पर आएंगे, अब किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली