आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 06:47 बजे

आज का भविष्यफल    

विशेष दशामाता व्रत। 

चैत्र मास कृष्ण पक्ष दशमी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 09 रमजान 23 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। दशमी तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराषढा नक्षत्र संपूर्ण दिन। परिध योग शाम 04:44 बजे तक तत्पश्चात शिवयोग। वणिजकरण शाम05:28 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा मकर राशि में प्रात: 10:25 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:41 बजे। सूर्यास्त शाम 06:47 बजे। 24 मार्च ईस्वी संवत 2025. विशेष दशामाता व्रत। 

मेष :

चुनौतियों का सामना करना पडेगा। मानसिक परेशानी रहेगी।  गुरूजनों का सम्मान करें। अपनें व्यवहार में मधुरता लाऐं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।समझदारी से निर्णय लें।वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यस्तता अधिक रहेगी। अधिक काम के कारण थकान का अनुभव करेंगे, स्वास्थ्य नरम रहेगा, किन्तु आज किया गया कार्य भविष्य के लिए नए रास्ते खोलेगा। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज के परिश्रम का भविष्य में फल मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव हैै। अपनी वाणी व क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा घर में क्लेश की संभावना है। व्यवसाय ठीक रहेगा। परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। 

कर्क :

आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। बुजूर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं,दुर्घटना की संभावना है।जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आय में कमी से मन व्यथित रहेगा। 

सिंह :

दिन सामान्य है। परेशानी समाप्त होंगी। नये मित्रों का साथ मिलेगा, नऐ रिश्ते बनेंगे। रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझेंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। 

कन्या :

पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधियों से विवाद से बचें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं बनेंगी।

तुला :

जीवन में लंबे समय से व्याप्त नीरसता आज समाप्त होगी। दिन शांति से व्यतीत होगा। काफी समय से जो शंका थी उसका निवारण होगा। पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होती प्रतीत होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे।खानपान पर नियंत्रण रखें। यात्रा सफल होगी लाभ मिलेगा।

वृश्चिक :

मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। लेन देन में सावधानी रखें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना दें, अन्यथा स्वयं को ही हानि होगी।

धनु :

वाहन सावधानी से चलाएं, घर व कार्यस्थल पर भी सावधानी बरतें। अस्थि रोग की संभावना है। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा।

मकर :

आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में उंच नीच बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे। कानूनी उलझन पक्ष में हल होगी।

कुंभ :

कार्यस्थल पर अधीनस्थों से सावधान रहें। शत्रु परेशान कर सकता है। बाजार में छवि खराब हो सकती है। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। अजनबियों पर विश्वास ना करें। 

मीन :

राजनीति क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति की संभावना है। संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। मित्रों व रिश्तेदारों का आवागमन होने से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई