आज का भविष्यफल  

साध्य योग शाम 05:29 बजे तक तत्पष्चात शुभ योग

आज का भविष्यफल  

सूर्यास्त शाम 05:59 बजे।

पौष मास शुक्ल पक्ष दषमी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 07रज्जब 08 सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु। दशमी तिथि दोपहर 12:22 बजे तक तत्पश्चात एकादशी तिथि प्रारंभ। भरणी नक्षत्र दोपहर 03:07 बजे तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र। साध्य योग शाम 05:29 बजे तक तत्पष्चात शुभ योग। गरकरण दोपहर 12:22 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में रात्रि 08:46 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 05:59 बजे। 09 जनवरी ईस्वी संवत 2025।  

मेष :

परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति सुधरेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। आय से अधिक खर्च होने से मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी समाप्त होगी। पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी धार्मिक यात्राओं का योग। 

कर्क :

घर का तनाव का माहौल रहेगा। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें। जरूरत से अधिक विश्वास के कारण धोखा मिल सकता है, सावधानी से स्वविवेक से कार्य करें। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है।

सिंह :

बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति के कारण अधीनस्थों या गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी।

कन्या :

मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी,  लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे।बुजूर्गों की सलाह पर ध्यान दें। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। दिन अनुकूल है। लेनदेन में सावधानी बरतें। 

तुला :

शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। न्यायिक मामलों में भी सफलता प्राप्त करेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

वृश्चिक :

स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। माता व भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राज्य पक्ष मजबूत है, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा प्राप्त होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। 

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त धन प्राप्ति का योग है, आय में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न होगा।

मकर :

गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। शेयर बाजार से लाभ होगा। व्यापारिक यात्राओं में लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। 

कुंभ :

पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन :

मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर