आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:35 बजे
विशेष विज्ञान दिवस।
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 29 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। प्रतिपदा तिथि संपूर्ण दिन। शतभिषा नक्षत्र दोपहर 01:40 बजे तक तत्पश्चात पूवार्भाद्रपद। सिद्ध योग रात्रि 08:08 बजे तक तत्पश्चात साध्य योग। किस्तुध्नकरण शाम 04:47 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:06 बजे। सूर्यास्त शाम 06:35 बजे। 28 फरवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष विज्ञान दिवस।
मेष :
दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे,जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे।
वृष :
रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
मिथुन :
आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।
कर्क :
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा में लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंध में दिन उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे, सफलता मिलेगी।
सिंह :
आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी।
कन्या :
दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटना घटेगी। लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। निवेश में नए कार्य आरंभ ना करें।
तुला :
विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। आप पर लोग भरोसा करेंगे, अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें। महिलाओं के अभिमानी व्यवहार से मान सम्मान में हानि होगी। व्यापार में लाभ, आय बढेगी।
वृश्चिक :
कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्वभाव में परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। महिलाएं अपने निर्णय पर भविष्य में पछताएंगी। बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें। आकस्मिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा। घर में कलह का वातावरण रहेगा।
धनु :
सम्मान प्राप्त होगा। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें, अन्यथा हानि की संभावना है। सेहत में बदलाव आएगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिष से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।
मकर :
आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी।
कुंभ :
मन प्रफुल्लित रहेगा, आय के साधन बढेंगे। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन :
मिला जुला समय है। आय से अधिक खर्च होगा। अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है।
Comment List