आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:50 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष सिंजारा, गणगौरपूजन, श्रीमतस्य जयंती, ईद उल फितर, मीठीईद, तृतीया तिथि का क्षय।

चैत्र मासशुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि सोमवार विक्रमसंवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह10 शव्वाल01 सूर्यउत्तरायण बसन्त ऋतु। द्वितीयातिथि प्रात: 09:12 बजे तक तत्पश्चात तृतीया तिथि प्रारंभ। अश्वनी नक्षत्र दोपहर 01:45 बजे तक तत्पश्चात भरणी। वैघृति योग दोपहर 02:10 बजे तक तत्पश्चात विषकुंभ योग। कौलवकरण प्रात: 09:12 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।  सूर्याेदय प्रात 06:34 बजे। सूर्यास्त शाम 06:50 बजे। 31 मार्च ईस्वी संवत  2025। विशेष सिंजारा, गणगौरपूजन, श्रीमतस्य जयंती, ईद उल फितर, मीठीईद, तृतीया तिथि का क्षय।

मेष :

परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति अब सुधरेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। आय से अधिक खर्च होने से मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें।

मिथुन :

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या का समाधान होगा। पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी धार्मिक यात्राओं का योग।

कर्क :

दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है।  माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार व शेयर बाजार में हानि की संभावना है। घर का तनाव का माहौल रहेगा। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें।

सिंह :

शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति के कारण अधीनस्थों या गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या :

दिन अनुकूल है। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे। आपकी आय व उन्नति तथा वाणी के कारण स्वयं शत्रु बनाएंगे।

तुला :

दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार से लाभ प्राप्त होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी, नए पद प्राप्त होंगे। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक :

माता व भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राज्य पक्ष मजबूत है, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा प्राप्त होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। शत्रु अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सकेगे।वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें। कार्यषैली से सभी को प्रभावित करेंगे।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त धन प्राप्ति का योग है, आय में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न होगा।

मकर :

आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। संतान के लिए विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। शेयर बाजार से लाभ होगा। व्यापारिक यात्राओं में लाभ होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना।

कुंभ :

पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन :

मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है।आय से अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

खान विभाग ने 23.35 फीसदी विकास दर के साथ 9202.50 करोड़ का किया राजस्व संग्रहण खान विभाग ने 23.35 फीसदी विकास दर के साथ 9202.50 करोड़ का किया राजस्व संग्रहण
राज्य के खान विभाग ने वर्ष 2024-25 में 9202 करोड़ 50 लाख रु. का राजस्व अर्जित कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित...
एन आर आई डॉक्टर के घर नकबजनी, चोरी के समान और विदेशी मुद्रा सहित 2 गिरफ्तार 
संसदीय कार्य मंत्री ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई, खेजड़ली धाम फोरलेन सड़क के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार
आईआईटी स्टूडेंट्स को भी नहीं मिल रही नौकरी, प्लेसमेंट नही होने की क्या हो सकती है वजह?
कमर्शियल गैस सिलेंडर 40-50 रुपए हुआ सस्ता, घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा 806.50 रुपए प्रति सिलेंडर
वायदा बाजार की तेजी का दिखा असर, चांदी 1300 रुपए सस्ती और सोना 600 रुपए महंगा 
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा सीएम भजनलाल शर्मा के बयान पर कसा तंज, कहा- राइजिंग राजस्थान में दिखाए ट्रेलर के विपरीत दिख रही पिक्चर