आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 06:51 बजे

आज का भविष्यफल    

विशेष श्रीगणेश दमनकचतुर्थी व्रत।

चैत्र मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 02सूर्यउत्तरायण बसन्त ऋतु। चतुथीर् तिथि संपूर्ण दिन। भरणी नक्षत्र प्रात:11:07 बजे तक तत्पश्चात कृतिका। विषकुंभ योगप्रात: 08:08बजेतकतत्पश्चात प्रीति योग। वणिजकरणशाम 04:05 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में दोपहर 04:30 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 03:00 से 04:30  बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:33 बजे। सूर्यास्त शाम 06:51 बजे। 01 अप्रैल ईस्वी संवत 2025. विशेष श्रीगणेश दमनकचतुर्थी व्रत।

मेष :

दिन संभल कर व्यतीत करें। आय के स्त्रोत बढेंगे। संतान को स्वास्थ्य परेशानी की संभावना। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना। नया काम प्रारंभ ना करें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। साझेदारी में हानि, लेनदेन में सावधानी बरतें।  छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घरेलू कलह समाप्त होगी। व्यवसाय को लेकर बनी चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग बनेंगे। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से लाभ होगा। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

छोटे भाइयों व माता से लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्तिकी संभावना। राज्य पक्ष से लाभ। पुराने शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, सावधानी बरतें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।  अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें। मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क :

अधीनस्थों से परेशान रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटे भाई से लाभ होगा। छोटी व्यापारिक यात्राओं का योग। पत्नी से मतभेद हो सकतें है, वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिकारी खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें।

सिंह :

आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, राजनीतिज्ञों को नए अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा। मेहमाननवाजी में दिन व्यतीत होगा, लेकिन परिवार से मनमुटाव रहेगा।

कन्या :

समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परेशान करेंगे।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय में वृद्धि होगी। नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा।

वृश्चिक :

दिन सामान्य है। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। 

मकर :

दिन मिलाजुला रहेगा। गुप्त शत्रु नष्ट होंगे, तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है। अंजान लोगों पर विश्वास ना करें। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :

धन संबंधी संव्यवहार को टालना श्रेयकर रहेगा। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा।  जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा।

मीन :

आज का दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के प्रति प्रेम बढेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा।परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी।  मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा।वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है।  कानूनी मामले सुधरेंगे। 

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना पर टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपराधियों के सामने सरकार ने घुटने टेके  पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना पर टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपराधियों के सामने सरकार ने घुटने टेके 
अजीतगढ़ में बदमाशों के पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जमकर...
बिहार में पुल ढहने के मामले की जांच के लिए दायर याचिका पटना उच्च न्यायालय स्थानांतरित, न्यायाधीश खन्ना ने कहा - हमने जवाबी हलफनामे को देखा
परकोटा क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों पर संकट : व्यापारियों में रोष व्यापार बंद कर किया प्रदर्शन, व्यापारियों ने जौहरी बाजार में निकाली विरोध प्रदर्शन रैली
सोते हुए लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले दो हिस्ट्रीसीटर गिरफ्तार, फोन और स्कूटी बरामद 
सरिस्का वन क्षेत्र लगी आग पर पाया काबू, 100-150 हैक्टेयर वन क्षेत्र हुआ प्रभावित
राज्य योजना में सड़कों के लिए 17384 करोड़ का प्रावधान, दीया कुमारी ने कहा- प्रदेश में 5000 करोड़ की लागत से बनेगें नेशनल हाइवे
बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही की तो बर्दाश्त नहीं, अग्रवाल ने वीसी से की योजनाओं की समीक्षा