आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:53 बजे
विशेष अशोकाष्टमी, श्री दुर्गाष्टमी।
चैत्र मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 06 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। अष्टमी तिथि शाम 07:27 बजे तक तत्पश्चात नवमी। पुनर्वसु नक्षत्र संपूर्ण दिन। अतिगण्ड योग शाम 04:02 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग। विष्ठीकरण प्रात: 07:47 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा कर्क राशि में रात्रि 11:25 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:28 बजे। सूर्यास्त शाम 06:53 बजे। 05अप्रैल ईस्वी संवत 2025। विशेष अशोकाष्टमी, श्री दुर्गाष्टमी।
मेष :
निवेश किये पैसे से लाभ मिलेगा। काफी समय से अटका धन प्राप्त होगा। परिवार में खुशी व शांति का माहौल रहेगा। आध्यात्म में रूचि रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम। परिवार व मित्रों से सामन्जस्य बढेगा।
वृष :
आपके व्यवहार से संबंधों में खटास आ सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। मन अशांत रहेगा। धर्मयात्रा का योग है। किसी को दिया ऋण पुन: प्राप्त होगा। व्यापार में आय के नए स्त्रोत बनेंगे, किन्तु पुराने व्यवसाय से ध्यान हटाना नुकसानदायक होगा। नए मित्रों से सावधान रहें।
मिथुन :
चिकित्सकीय सलाह पर विशेष ध्यान दें। धर्म कर्म में रूचि के साथ घर परिवार पर भी ध्यान दें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। पुराने मित्रों से अनबन हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से नए सौदे प्राप्त होंगे। अधीनस्थों के साथ तालमेल बना रहेगा।
कर्क :
व्यापारी वर्ग अपने व्यापारिक संबंधों पर ध्यान दें, साझेदारों से समय समय पर मुलाकात करते रहें, अन्यथा समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। आशा के विपरित आय मन को प्रफुल्लित करेगी।
सिंह :
रिश्तेदारी में यात्रा की संभावना, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग।दिन हर्षोल्लास से व्यतीत होगा। व्यापार में साझेदारों के साथ नोकझोंक संभव। शत्रु परेशान करेंगे,सावधान रहें।बच्चों से मिला सहयोग भविष्य में काम आएगा। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
कन्या :
नया घर लेने का मानस है तो योजना को फलीभूत करने का समय है। कारोबार में समय कम देने से मन व्यथित रहेगा। परिवार के साथ रोजगार को भी समय दें, अन्यथा हानि की संभावना। भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा।
तुला :
अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। परिवार में क्षणिक मनमुटाव संभव जो गंभीर परिणाम दे सकता है। परिवार को समय दें, समस्या का समाधान होगा। व्यापारी वर्ग को साझेदारी में नुकसान की संभावना। लोहे, पशुधन व खाद्य व्यवसायियों के लिए निवेश का समय है।
वृश्चिक :
बाजार में निवेश का अब लाभ मिलने लगेगा। धन की आवक से मन प्रसन्न रहेगा। नए रोजगार की संभावना बनेगी। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारी वर्ग को नए सौदे मिलेंगे, आय बढेगी। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। परिवार की चिंताएं दूर होगी।
धनु :
परिवार में किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। शत्रु हावी हो सकता है। यात्रा के साथ दुर्घटना योग भी है, यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। जीवन साथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर :
दिन की शुरूआत नई उर्जा के साथ होगी। मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास बढेगा। नए कार्यों में प्रशंसा प्राप्त होगी। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा।
कुंभ :
अधिकारी प्रशंसा करेंगे। लाभ के सौदे मिलेंगे। नए सौदे प्राप्त होंगे जो भविष्य में व्यापार को उंचाइयों पर पहुंचाऐंगे। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें। आय के स्त्रौत बनेंगे आय बढेगी।
मीन :
परिवार व समाज में प्रशंसा प्राप्त होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ बढेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। पदोन्नति का योग है। लंबे समय से अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी। शत्रु परेशान करेंगे।

Comment List