आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:54 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष कामदा एकादशी।

चैत्र मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 09 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। एकादशी तिथि रात्रि 09:13 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी। अश्लेषा नक्षत्र प्रात: 07:55 बजे तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र। शूल योग शाम 06:18 बजे तक तत्पश्चात गण्ड योग। वणिजकरण प्रात: 08:39 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा सिंह राशि में प्रात: 08:33 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:25 बजे। सूर्यास्त शाम 06:54 बजे। 08 अप्रैल ईस्वी संवत 2025. विशेष कामदा एकादशी।

मेष :

शिक्षा क्षेत्र में आ रही बाधा मार्गदर्शन से दूर होगी। गुरूजनों का सम्मान करें। अपनों से व्यवहार मधुर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियां बढेंगी। योग्य व गुणी व्यक्ति का साथ मिलेगा। मानसिक रूप से सुदृढ होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य नरम रहेगा, किन्तु आज किया गया कार्य भविष्य के लिए नए रास्ते खोलेगा। आज के परिश्रम का भविष्य में फल मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी। करीबी लोगों से समस्याएं हो सकती हैै। आप अपने कार्यों में लगे रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

व्यापार में निवेश करने का मौका मिलेगा जो लाभदायक सिद्ध होगा।नौकरीपेशा को आज आराम करने का मौका मिल सकता है। विवादास्पद मामलों में समझौता करने में समझदारी है।नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेंगें। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। 

कर्क :

आपके कठोर व्यवहार के कारण आपको मुसीबतों का सामना करना पड सकता है। संयम बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। राज्य अधिकारियों व अधीनस्थों से लाभ होगा। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को पक्ष में हल करने में आप सफल रहेंगे। दिन उत्तम है। 

सिंह :

नये मित्रों का साथ मिलेगा, नये रिश्ते बनेंगे। रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रेम बनाकर रखें। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

कन्या :

भविष्य को लेकर नई रणनीति तैयार करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विवाद से बचें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दूसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं बनेंगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। काम पूरे होंगे।

तुला :

दिन शांति से व्यतीत होगा। पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होती प्रतीत होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे। साझेदारी के कार्य से बचें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा। मन विचलित रहेगा, भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी।

वृश्चिक :

परिवार का सहयोग मिलेगा, मन शांत रहेगा, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

धनु :

आज का दिन श्रेष्ठ है। बिगडा काम बनेगा। धन संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। मित्रों व परिजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।

मकर :

नेत्र रोग या एलर्जी से परेशानी हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें चोट का भय है। आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पडेगी। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा।

कुंभ :

जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे।

मीन :

किसी से अकारण कहासुनी हो सकती है, सावधानी से दिन व्यतीत करें। वाणी, क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में नीरसता के कारण मन खिन्न हो सकता है। परिवार को समय दें।  माता का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प