आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:55 बजे
विशेष हरिदमनोत्सव, श्री विष्णु द्वादशी।
चैत्र मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 10 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। द्वादशी तिथि रात्रि 10:56 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी। मघा नक्षत्र प्रात: 09:57 बजे तक तत्पश्चात पूवार्फाल्गुनी। गण्ड योग शाम 06:25 बजे तक तत्पश्चात शूल योग। बवकरण दोपहर 10:01 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:24 बजे। सूर्यास्त शाम 06:55 बजे। 09 अप्रैल ईस्वी संवत 2025। विशेष हरिदमनोत्सव, श्री विष्णु द्वादशी।
मेष :
दिन खुशी, हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। नए विचार मन में आऐंगे। भाग्योदय संभव है। अपनों की मदद करके खुश होंगे। लेनदेन के मामले में उलझनें सुलझेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति से मुलाकात होगी। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
वृष :
धर्म कर्म रूचि बढेगी। व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। काम को लेकर बनी चिंता दूर होगी। आय की स्थिति सुधरेगी। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें। राज्य पक्ष से अनबन परेशानी दे सकती है, अधिकारों के लिए संघर्ष करना पडेगा। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें।
मिथुन :
मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। मित्रों से किसी पुरानी बात के कारण विवाद बढ सकता है। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। कार्य क्षेत्र की उलझनें परेशान कर सकती है। टाल मटौल की स्थिति नुकसान दे सकती है। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
कर्क :
दौडधूप की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मन की बात खुलकर कहने से रिश्ते मधुर रहेंगे। राजकीय कारणों से यात्रा योग। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यस्तता रहेगी।
सिंह :
परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के बुजूर्गों के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। आय के स्त्रौत बढेंगे। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आकस्मिक लाभ के आसार है। दूसरों के मामलों में दखल करने से अपमानित हो सकते है। व्यापार में तरक्की होगी।
कन्या :
अन्य किसी मांगलिक कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। काम पूरे होंगे, मित्रों व अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे।
तुला :
भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक :
पुरानी बात पर मित्रों से अनबन हो संभव, जो भविष्य में बडी समस्या बन सकती है, मित्रों के साथ मधुरता से पेश आएं, वाणी, क्रोध पर नियंत्रण रखें।तालमेल की कमी से काम अटकेंगे। आलोचना से बचें। भाग्योदय संभव है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु :
सकारात्मक रहें। धैर्य व विवेक से कार्य करें। निजी कार्यों को लेकर परेशान रहेंगे। आय के स्त्रौत बढेंगे। रूचि का काम मिलने से मन में उत्साह रहेगा। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
मकर :
किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो दिन को व्यस्त बना देगी। खुशी, उमंग के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार रहेगा।
कुंभ :
भ्रम की स्थिति रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। राजनीति में सावधान रहें, मानहानि संभव है। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है।
मीन :
अकारण विवाद से मन हताश होगा। परिवार में कलह होने से मन खिन्न होगा। भ्रम की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

Comment List