आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:55 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष श्री महावीर जयंती, प्रदोष व्रत।

चैत्र मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 11 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। त्रयोदशी तिथि संपूर्ण दिन। पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 12:25 बजे तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी। वृद्धि योग शाम 06:59 बजे तक तत्पश्चात ध्रुव योग। कौलवकरण प्रात: 11:56 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा कन्या राशि में शाम 07:05 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:23 बजे। सूर्यास्त शाम 06:55 बजे। 10 अप्रैल ईस्वी संवत 2025। विशेष श्री महावीर जयंती, प्रदोष व्रत।

मेष :

आय से अधिक व्यय होने से मन परेशान रहेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।क्रोध पर नियंत्रण रखें। जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

काफी समय से चल रहे प्रेम संबंधों में अकारण ही विवाद की स्थिति आ सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाह में अडचन से भी मन खिन्न रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्धटना का योग है। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अपनी कार्यशैली से समस्याओं का निवारण कर लेंगे। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। 

कर्क :

धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें।पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी।

सिंह :

समस्याओं का सामना करना पडेगा। अधिकारी नाराज रहेंगे। धैर्य से कार्य करें। अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी। 

कन्या :

पुराने विवादों के कारण मन परेशान रहेगा। विवादों को अपनी वाणी व कार्यशैली से दूर कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बिगडे कार्य सुधरेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे।

तुला :

व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य की ओर से थोडी समस्या हो सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने कामों का परिणाम मिलना प्रारंभ होगा।

वृश्चिक :

प्रेम सबंधों में सफलता प्राप्त होगी, विवाह व नए रिश्ते बनेंगे। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। 

धनु :

कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। आज का दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर :

रोजगार पर ध्यान दें, अन्यथा अच्छे मौके हाथ से जा सकते है। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा।

कुंभ :

नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली व प्रतिभा से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे।प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है।

मीन :

अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। रोजगार में सावधानी बरतें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। धैर्य व विवेक से परेशानी का सामना करें, निवारण कर लेंगे। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह  धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को...
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान