आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे
विशेष श्रीनृसिंह दोलोत्सव, लक्ष्मीकांत दोलोत्सव, शिवदमनक चतुर्दशी।
चैत्र मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 12 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। चतुर्दशी तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 03:10 बजे तक तत्पश्चात हस्त। ध्रुव योग शाम 07:45 बजे तक तत्पश्चात व्याघात योग। गरकरण दोपहर 02:10 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा कन्या राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:22 बजे। सूर्यास्त शाम 06:52 बजे। 11 अप्रैल ईस्वी संवत 2025. विशेष श्रीनृसिंह दोलोत्सव, लक्ष्मीकांत दोलोत्सव, शिवदमनक चतुर्दशी।
मेष :
योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें। आत्म विश्वास को बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग पढाई पर ध्यान दें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृष :
काफी समय से अटके कार्य आज पूर्ण होने की संभवना है। विवादों का अंत होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के योग है, शिक्षा पर ध्यान दें, मेहनत करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी । परिवार या मित्रों के साथ धार्मिक या व्यापारिक यात्रा संभव है।
मिथुन :
काफी समय से चल रहे विवादों का आज अंत होगा, घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य है। धन की समस्या का समाधान होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें। निवेश में लाभ मिलेगा।
कर्क :
भाग्योदय के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान ना दें।व्यापारी वर्ग सावधानी से धैर्य व विवेक के साथ कार्य करें, आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें।जटिल कार्य आसानी से पूरे होंगे। कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे।
सिंह :
परिश्रम का फल मिलने लगेगा। दबाव के बावजूद भी आप अपना काम करने में सफल रहेंगे। निजी काम पहले करें। राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा। धर्म के प्रति आस्था बढेगी। दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे।
कन्या :
व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल न दें। करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता से अनबन संभव है। नए काम में जोखिम उठाने के बजाये जो काम चल रहे हैं उन्हें संभालें। अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिला सकता है।
तुला :
स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है, पुराने रोगों से निजात मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कारोबार बढेगा। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। घर में अकारण ही कलह का वातावरण बनेगा जिससे मन अधीर होगा।
वृश्चिक :
प्रेम संबंधों में सावधनी बरतें, अकारण आई कटुता बडा गंभीर विवाद बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग मेहनत में कमी ना करें, सफलता प्राप्त होने वाली है। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु :
निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा। लेनदेन में पारदर्शिता रखें। सोच समझकर निर्णय लें। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। व्यापार में लाभ बढेगा, बाजार भी सकारात्मक रहेगा।
मकर :
जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सावधानी बरतें, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। पत्नी के साथ विवाद से संबंधों में दरार संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की बातों को अनदेखा करें। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी।
कुंभ :
मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।धर्म कर्म में रूचि बढेगी।मान सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा।
मीन :
परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से अकारण व्यर्थ की बातों पर विवाद होगा जो मानसिक रूप से परेशान करेंगा। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति लापरवाह व खेलकूद में सतर्क होंगे। पढाई पर भी ध्यान दें। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है।
Comment List