आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:56 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष पूर्णिमा व्रत, श्री हनुमान जयंती, संत पीपा जयंती, वैषाख स्नान प्रारंभ।

चैत्र मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 13 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। पूर्णिमा तिथि संपूर्ण जयंती। हस्त नक्षत्र शाम 06:08 बजे तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र संपूर्ण दिन। व्याघात योग रात्रि 08:40 बजे तक तत्पश्चात हर्षण योग। विष्ठीकरण दोपहर 04:36 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा कन्या राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:21 बजे। सूर्यास्त शाम 06:56 बजे। 12 अप्रैल ईस्वी संवत 2025. विशेष पूर्णिमा व्रत, श्री हनुमान जयंती, संत पीपा जयंती, वैषाख स्नान प्रारंभ।

मेष :

अकारण अन्य व्यक्तियों के हस्तक्षेप से जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करें। पारिवारिक माहौल कलह पूर्ण होने से दिनभर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल      

मानसिक रूप से अशांति रहेगी। घरेलू क्लेश से मन व्यथित रहेगा। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बन सकती है।  दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन की कमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

वाणी व मन पर नियंत्रण रखें, धैर्य व विवेक से काम करें। व्यापारी वर्ग नए कार्य करने का मानस बनाऐंगे लेकिन अनुभवी लोगों से विचार विमर्श आवश्यक है। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा योग है। नौकरी व व्यवसाय में धन संबंधी समस्याओं का आप निवारण कर लेंगे।

कर्क :

प्रेम संबंध प्रगाढ होंगे, परिवारजन के सहयोग से विवाह तक पहुंच सकते हैं, लेकिन स्वयं को इसके लिए तैयार करना आवश्यक है। मन में उमंग रहेगी। जमीन संबंधी मामलों में लाभ होगा।  जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें।

सिंह :

जीवनसाथी से पुराने विवादों को लेकर मतभेद संभव है। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से दूरी बढ सकती है। घर का माहौल कलहपूर्ण रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी।

कन्या :

पुराने विवादों का आज अंत होगा, मानसिक रूप से स्वयं को उजार्वान महसूस करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विरोधी व गुप्त शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापारीवर्ग नए सौदे हाथ में लेंगे। निवेश में लाभ मिलेगा। 

तुला :

दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कारोबार बढेगा। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा। नौरीपेशा वर्ग आफिस राजनीति से दूर रहे, अन्यथा मानहानि की संभावना है। दोस्तों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

वृश्चिक :

परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार के लिए यात्रा को टालें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। भागदौड भरा दिन होने से मन व्यथित रहेगा। मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा। आय व्यय बराबर रहेगा।

धनु :

सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है, जो सफल होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं,वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जोडों के लिए दिन शुभ है। प्राइवेट सेक्टर के लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर :

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि व भवन के संबंध में नई योजनाएं बन सकती हैं। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। निवेश से लाभ।

कुंभ :

जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। आय में जबरदस्त बढोत्तरी होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित होगा। उधार दिया धन प्राप्त होगा, अचानक कहीं से आय के नए साधन प्राप्त होंगे। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।

मीन :

तनाव का माहौल बनेगा।आय को लेकर आपके द्वारा किये जा रहे प्रयास सफल रहेंगें। पुरानी बातों से मन व्यथित होगा। बुरी संगत से दूर रहें। सकारात्मक सोच के साथ दिन व्यतीत करें। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा, जो दिन को खुशनुमा बनाएगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत