आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:57 बजे

आज का भविष्यफल     

विशेष वैशाख मास प्रारंभ,डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती।

वैषाख मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 15 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। प्रतिपदा तिथि प्रात: 08:26 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया। स्वाति नक्षत्र संपूर्ण दिन। वज्र योग संपूर्ण दिन। कौलवकरण प्रात: 08:26 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 06:19 बजे। सूर्यास्त शाम 06:57 बजे। 14 अप्रैल ईस्वी संवत 2025। विशेष वैशाख मास प्रारंभ,डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती।

मेष :

दोपहर बाद अकारण चिंता बनेगी। आत्म विश्वास बनाए रखें। विद्यार्थी पढाई पर ध्यान दें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। धन की कमी दूर होगी। व्यापार में लाभ होगा। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

नए कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सावधानी से चलाए। आय की स्थिति सुधरेगी।विद्यार्थी शिक्षा में आ रही परेशानी से परेषान हो सकते है। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानी भरा दिन है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारी के कारण परेशान होना पड सकता है। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनेगी। धन की कमी से मन परेशान रहेगा।  मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क :

पशुधन प्राप्त होगा।  कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका धन प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन को यादगार बना देगी। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है।

सिंह :

किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो सावधान हो जाएं, लापरवाही आपके परिवार पर भारी पड सकती है। चिकित्सकीय सलाह मशविरा व उपचार निरंतर लें। अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्तावों पर ध्यान दें, अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा।

कन्या :

कार्य स्थल पर आपको लेकर गंभीर राजनीति हो सकती है, जिससे आपकी छवि प्रतिष्ठा कलंकित हो सकती है, आपकी प्रगति से सहकर्मी या मित्र खुश नहीं होंगे तथा आपका अहित कर सकते हैं। सावधान रहें। विवादों के कारण आपका समय नष्ट होगा। व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल न दें।

तुला :

घर में अकारण ही कलह का वातावरण बनेगा जिससे मन अधीर होगा। बुजूर्गों के हस्तक्षेप से परेशानी का निवारण होगा। जीवनसाथी से दूरी बनेगी। बच्चों के प्रति आसक्ति बढेगी।  निवेश में लाभ होगा। मन को नियंत्रित रखें।  नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक :

विद्यार्थी वर्ग शिक्षा पर ध्यान देगा, पढाई को लेकर चिंतित रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं।  स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

धनु :

व्यापार में लाभ बढेगा। भविष्य की रणनीति को लेकर नए व्यापार को प्रारंभ करने का मानस बन सकता है। बाजार भी सकारात्मक रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

मकर :

व्यर्थ बातों से बचें, रचनात्मकता के कार्यों में मन लगाएं। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी, जो आपकी कार्यशैली से पूर्ण होंगी। पुराना रूका धन प्राप्त होगा।

कुंभ :

मान सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में बदलाव होगा।

मीन :

विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति लापरवाह व खेलकूद में सतर्क होंगे। पढाई पर भी ध्यान दें। परिवार में सामजंस्य बनेगा। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...
दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब : शहर के कई हिस्सों में कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को सांस लेने में परेशानी
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी
असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह